26 October Bank Holiday: आज सोमवार है और हफ्ते के पहले दिन अगर आप बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टी का अपडेट जरूर चेक कर लें. 26 अक्टूबर को देश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में बिना जानकारी के बैंक पहुंचने पर आपको पर खाली हाथ लौटना पड़ सकता है. हालांकि, राहत की बात यह है कि यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है. तो चलिए जानते हैं आपके शहर में बैंक आज छुट्टी है नहीं...
आज कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार, 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. आज SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक, एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज नहीं खुलेंगे. ऐसे में ग्राहकों को आज जरूरी बैंकिंग सर्विस नहीं मिल पाएगी.
क्या दिल्ली-UP में आज बैंक की छुट्टी है?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, दिल्ली -नोएडा और उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी नहीं दी गई है. यानी इन दोनों जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहने की उम्मीद है. हालांकि, बैंक जाने से पहले अपने नजदीकी ब्राच से छुट्टी के बारे में जरूर कंफर्म कर लें.
28, 29 और 31 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे बैंक
महीने के आखिरी दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. 28 अक्टूबर के अलावा 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन को केवल शिमला सर्किल में बैंकों बंद रहेगा. वहीं, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अहमदाबाद में बैंकों की छुट्टी रहेगी. ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने बैंक का काम समय रहते निपटा लें
बैंक बंद हैं तो कैसे निपटाएं काम?
बैंक ब्रांच के बंद होने के बावजूद ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी. आप मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं और अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके अलावा UPI और ATM की मदद से भी कई बैंकिंग से जुड़े काम किए जा सकते हैं. इसलिए अगर आपके शहर में बैंक की छुट्टी है, तो डिजिटल सर्विस के जरिए जरूरी काम आराम से निपटाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | EPS-95 Pension: प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत, PF ट्रस्ट रूल्स के नाम पर खारिज नहीं होगी हायर पेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं