Bank Holiday: आज 30 मई शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Bank Open or Not Today 30 May 2026: आज 30 मई, शनिवार है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि बैंक खुले हैं या नहीं. इस खबर को पढ़ अपना सारा कंफ्यूजन दूर करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bank Open or Not Today 30 May 2026: बैंक आज खुले हैं या नहीं. इस खबर में जानिए.

Bank Open or Not Today: चेक क्लियरिंग या बैंक मैनेजर से जुड़े जरूरी कामों के लिए हमें बैंक की शाखा जाना पड़ता है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि उस दिन बैंक खुले हैं या नहीं. इसलिए अगर आज आप बैंक जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आपके मन में भी ये कंफ्यूजन है कि आज शनिवार के दिन बैंक खुले हैं या नहीं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस खबर में जानिए कि आज यानी 30 मई को बैंकों की क्या स्थिति है और देश में बैंकों की छुट्टियां कब-कब होती हैं.

आज, 30 मई को बैंक खुलेंगे या नहीं?

भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, 30 मई शनिवार को देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे. इस दिन बैंकों में आम दिनों की तरह ही कामकाज होगा. दरअसल कंफ्यूजन इसलिए है क्योंकि लोगों को पता होता है कि शनिवार को बैंकों की छुट्टी होती है. इसलिए बता दें कि हर शनिवार को बैंक बंद नहीं रहते. महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी रहती है. अब क्योंकि मई 2026 के महीने में कुल पांच शनिवार हैं और आज इस महीने का पांचवां शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक खुले रहेंगे.

क्या है शनिवार की छुट्टी का नियम?

आरबीआई के नियमों की बात करें तो भारत में सभी कमर्शियल, पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह बंद रहते हैं. वहीं, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक अपने ग्राहकों के लिए खुले रहते हैं. यही वजह है कि 23 मई को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद थे, लेकिन 30 मई को पांचवें शनिवार को बैंक खुले हैं.

बैंक की छुट्टी कब-कब होती है?

  • देश के सभी बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.
  • नेशनल हॉलिडे यानी 26 जनवरी, 15 अगस्त और गांधी जयंती को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं.
  • होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस, छठ पूजा जैसे त्योहारों पर आरबीआई राज्यों के हिसाब से छुट्टियों का ऐलान करता है.

डिजिटल बैंकिंग सर्विस रहेगी चालू

बैंक की अगर किसी दिन छुट्टी है, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंकों की फिजिकल ब्रांच बंद होने पर भी ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सर्विस हमेशा चालू रहती हैं. ग्राहक अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके 24 घंटे पैसों का ट्रांसफर और लेन-देन कर सकते हैं. इसके अलावा, कैश निकालने के लिए एटीएम हमेशा खुले रहते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- RBI की एनुअल रिपोर्ट में खुशखबरी, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 6.9% की दर से भागेगी देश की अर्थव्यवस्था

Featured Video Of The Day
दोस्त का कत्ल करने वाले Muslim युवक पर आगबबूबला लोग, पुलिस फोर्स मौजूद