Bank Holiday: आज बैंक खुला है या बंद? महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के मौके पर कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays This Week:बैंक जाने से पहले जान लें कि 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के बीच देशभर में 6 दिन बैंक बंद रहेंगे.महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और सालाना क्लोजिंग की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें..

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
RBI Bank Holiday list 2026: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे पर छुट्टियों की देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली:

आज यानी 30 मार्च से नया हफ्ता शुरू हो रहा है और इस हफ्ते बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट थोड़ी लंबी है.अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और सालाना क्लोजिंग की वजह से देशभर के अलग-अलग राज्यों में 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कुल 6 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में ब्रांच जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस दिन और कहां बैंक खुले रहेंगे या बंद.कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले, इसलिए घर से निकलने से पहले जान लें आज यानी 30 मार्च को बैंक खुला है या बंद और इस हफ्ते कब-कब और कहां कहां बैंकों की छुट्टी रहने वाली है... 

हफ्ते की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ हो रही है. महावीर जयंती के मौके पर 30 और 31 मार्च यानी दो दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे...

30 मार्च से 5 अप्रैल तक बैंक कब-कहां बंद रहेंगे?

RBI बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस हफ्ते अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे. यहां हम आपको इस हफ्ते बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट बताने जा रहे  हैं ताकि आप पहले से अपनी प्लानिंग कर सकें.

  1. 30 मार्च (सोमवार): आज महावीर जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे. यानी अगर आप दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे जगहों पर रहते हैं और आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो उसे फटाफट निपटाने का प्लान बना लीजिए. क्योंकि आज भले ही इन राज्यों में बैंक बंद है लेकिन आने वाले दिनों में छुट्टी के चलते आपका काम अटक सकता है. 
  2. 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जन्मकल्याणक के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  3. 1 अप्रैल (बुधवार): 1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष की शुरुआत होती है.इसलिए बैंकों की सालाना क्लोजिंग के कारण इस दिन त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  4. 2 अप्रैल (गुरुवार): मोंडी थर्सडे (Maundy Thursday) के कारण सिर्फ केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
  5. 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे ( Good Friday) के मौके पर दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल,हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे.यानी हफ्ते के अंत में भी त्योहारों की वजह से कई राज्यों में बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा.
  6. 5 अप्रैल (रविवार): पूरे देश में रविवार होने की वजह से सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे.  

क्या इस हफ्ते सभी राज्यों में 6 दिन बैंक बंद रहेंगे?

बता दें कि है कि RBI का बैंक हॉलिडे कैलेंडर राज्य-वार लागू होता है. यानी हर राज्य में सभी 6 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर छुट्टियां रहेंगी.हालांकि राष्ट्रीय छुट्टियों जैसे गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं.

Advertisement

शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

इस  महीने का पहला शनिवार होने के कारण 4 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे.आम तौर पर बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. 

बैंक बंद हैं तो काम कैसे होगा? क्या बैंक छुट्टी के दिन ऑनलाइन सर्विस चालू रहेंगी?

अगर बैंक की ब्रांच बंद है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल इंडिया के दौर में आपकी बैंकिंग नहीं रुकेगी.बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस जारी रहेंगी.

Advertisement
  • UPI ट्रांजैक्शन, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सर्विस साल के 365 दिन 24 घंटे चालू रहती हैं.
  • आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे  ट्रांसफर कर सकते हैं, चेकबुक रिक्वेस्ट डाल सकते हैं या लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • एटीएम (ATM) से कैश निकालने की सुविधा भी जारी रहेगी.

हालांकि जिन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी होता है, वे छुट्टी के दिन नहीं हो पाएंगे.यानी सिर्फ वही काम रुकेंगे जिनके लिए आपको फिजिकली बैंक जाना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- IPPB Loan Referral Services: पर्सनल लोन पाना हुआ आसान, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक दे रहा ये खास सर्विस

Featured Video Of The Day
नेपाल के पूर्व PM की गिरफ्तारी पर स्थानीय पत्रकारों ने क्या-क्या बताया?