Bank Holiday Today: आज 14 अप्रैल को बैंक खुला हैं या बंद? घर से निकलने से पहले जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं, चेक करें लिस्ट

Bank Holiday Today, 14 April 2026: बैंकिंग से जुड़े किसी भी काम के लिए घर से निकलने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं? कहीं ऐसा न हो कि बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bank Holiday Today on Ambedkar Jayanti 2026: बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेना चाहिए.
नई दिल्ली:

Bank Holiday On April 14 : अगर आप बैंक की ब्रांच जाकर चेक जमा करने, पासबुक अपडेट कराने या कैश निकालने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आज यानी मंगलवार 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में बैसाखी और बिहू जैसे कई बड़े त्योहार मनाए जा रहे हैं. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या आज बैंक खुले हैं या वहां ताला लटका मिलेगा? अलग-अलग राज्यों में आज कई त्योहारों के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है. इसलिए बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुला है या बंद. 

यहां हम आपको बताएंगे कि आज आपके शहर में बैंक की छुट्टी है या नहीं, किन शहरों में छुट्टी है, छुट्टी क्यों है और अप्रैल में आगे कब-कब बैंक बंद रहेंगे और बैंक बंद होने पर जरूरी काम कैसे करें.

आज 14 अप्रैल 2026 को खुला है या बंद? 

आज मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को देश के ज्यादातर राज्यों  में बैंक की ब्रांच बंद रहेंगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज डॉ. अंबेडकर जयंती के अलावा बैसाखी, तमिल नववर्ष और बोहाग बिहू जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के कारण बैंकों हॉलिडे रहेगा. इसलिए  आज फिजिकल तौर पर बैंक में कामकाज नहीं होगा.यानी अगर आप बैंक जाकर चेक जमा करने, पासबुक अपडेट कराने या काउंटर से कैश निकालने का प्लान बना रहे हैं, तो आज ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

आज  कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे और क्यों है बैंकों की छुट्टी?

आज 14 अप्रैल को अलग-अलग त्योहारों के कारण देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे.अंबेडकर जयंती के मौके पर दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पटना, जयपुर, हैदराबाद, कानपुर और नागपुर जैसे लगभग सभी बड़े शहरों में बैंक बंद हैं.

Advertisement
  • पंजाब में बैसाखी के कारण बैंक की छुट्टी है.
  • असम में बोहाग बिहू और नए साल की शुरुआत की वजह से बैंक बंद हैं.
  • तमिलनाडु में पुथांडु (तमिल नववर्ष) के कारण अवकाश है.

इसके अलावा गुजरात,यूपी, केरल, जम्मू, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा और कर्नाटक समेत कई राज्यों में भी आज बैंक ब्रांच बंद रहेंगी.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल छुट्टियों की अलग-अलग राज्य-वार लिस्ट जारी करता है.कई छुट्टियां राष्ट्रीय होती हैं, जबकि कुछ केवल स्थानीय त्योहारों के कारण होती हैं. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेना चाहिए.

Advertisement

अप्रैल 2026 में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holiday in April 2026)

अप्रैल महीने में आगे भी कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे....

  • 15 अप्रैल 2026: हिमाचल दिवस, विशु और बंगाली नव वर्ष के कारण शिमला, कोलकाता, कोच्चि, गुवाहाटी और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 अप्रैल 2026: बोहाग बिहु के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 अप्रैल 2026: बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अप्रैल 2026: गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अप्रैल 2026: चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अप्रैल 2026: रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday Today:बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपने जरूरी काम?

भले ही आज बैंकों की फिजिकल ब्रांच बंद हैं, लेकिन आपके बैंकिंग काम नहीं अटकेंगे. बैंक ब्रांच बंद रहने के कारण चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट और काउंटर से जुड़े ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएंगे.लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. बैंक की डिजिटल बैंकिंग हमेशा की तरह चालू रहेंगी.आप इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं...

  • नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप 24x7 चालू रहेंगे.
  • UPI पेमेंट के लिए Google Pay, PhonePe और Paytm जैसी मोबाइल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह काम करेंगी.
  • कैश की जरूरत होने पर आप किसी भी नजदीकी ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन सर्विस की मदद से आप अपने जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं और बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि अगर बैंक जाकर काम करवाना है तो पहले ही आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट देख कर पहले ही कंफर्म कर लें कि आपके नजदीकी बैंक कब खुले रहेंगे और कब  बंद रहेंगे. इससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी . आप बैंक बंद होने से पहले ही अपना काम निपटा  सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Stock Market Holiday: आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार खुला है या बंद? चेक करें BSE-NSE की हॉलिडे लिस्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump की नाकेबंदी से ईरान को झटका? | Bharat Ki Baat Batata Hoon