Bank Holiday April 2026: अप्रैल के 10 दिन बीते, अब 20 में कितने दिन खुलेंगे बैंक, चेक कर लें लिस्ट

Bank Holiday in April 2026: बैंक चाहे बंद हो या खुले हों, डिजिटल सर्विस हमेशा के जैसे 24*7 चलती रहेगी. इसमें यूपीआई पेमेंट, आईएमपीएस, आरटीजीएस के साथ ही एटीएम से कैश निकालने की सुविधा लगातार रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bank Holiday in April 2026: बैंक का काम अगर एक दिन भी लेट हो जाए तो बहुत नुकसान हो जाता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आपके शहर में कब-कब बैंकों की छुट्टी है और कब कामकाज चालू है, जिससे उसी के अनुसार अपना प्लान बनाकर काम पूरा किया जा सके. अप्रैल महीने के 10 दिन पूरे हो चुके हैं. अब बात 20 दिनों की आती है. तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं कि इन 20 दिनों में कितने दिन बैंक में जाकर आप अपना काम पूरा करा सकते हैं.

देश में हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग छुट्टी होती हैं. हालांकि दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार के साथ रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं. 

बैंक बंद रहने वाले दिनों की लिस्ट

  • 11 अप्रैल (शनिवार) – दूसरा शनिवार
  • 12 अप्रैल (रविवार)
  • 14 अप्रैल (मंगलवार) – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (राष्ट्रीय अवकाश)
  • 19 अप्रैल (रविवार)
  • 25 अप्रैल (शनिवार) – चौथा शनिवार
  • 26 अप्रैल (रविवार)

ये भी पढ़ें- Share Market Prediction 2026: सेंसेक्स 1 लाख के पास पहुंचेगा, ये 3 सेक्टर्स बना कर देंगे जबरदस्त पैसा!

Bank Holiday April 2026

यूपीआई, डिजिटल सर्विस पर कोई असर नहीं

बैंक चाहे बंद हो या खुले हों, डिजिटल सर्विस हमेशा के जैसे 24*7 चलती रहेगी. इसमें यूपीआई पेमेंट, आईएमपीएस, आरटीजीएस के साथ ही एटीएम से कैश निकालने की सुविधा लगातार रहेगी. इसलिए बैंक बंद हों तो पेमेंट के लिए ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हालांकि चेक क्लियरेंस या नई चेकबुक इश्यू कराने का काम पहले ही करा लें. 

इसके अलावा अगर कोई लोन आपको लेना है तो उसके लिए भी बैंक विजिट करना जरूरी होता है. इसलिए लोन से जुड़े जो भी आपके सवाल हैं या प्रोसेस है, उसे ऊपर बताई हुई डेट के हिसाब से पूरा कर लें. मालूम हो कि कैलेंडर ईयर शुरू से पहले ही आरबीआई अपनी वेबसाइट पर बैंक की छुट्टीयों की पूरी लिस्ट डाल देती है. ग्राहक उन्हें देखकर अपने प्लान को उस हिसाब से बना सकते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- अब UPI पेमेंट में होगा 1 घंटे का 'ब्रेक', RBI ला रहा किल स्विच जैसे 5 बड़े सेफ्टी फीचर्स

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ | Top News