Iran Supreme Leader Khamenei 's Net Worth: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई है. ये कोई मामूली हमला नहीं, बल्कि एक 'सर्जिकल डिकैपिटेशन' था, जिसमें खामनेई के अलावा ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप सैन्य अधिकारियों की भी मौत हो गई. कभी जेल में यातनाएं सहने वाले खामनेई 1989 में सुप्रीम लीडर चुने गए थे और साढ़े तीन दशक से ज्यादा राज किया. इस दौरान उनकी दौलत भी खूब बढ़ी और ये आंकड़ा 200 बिलियन डॉलर तक बताया जाता है. हालांकि ऑफिशियली इस बात की पुष्टि नहीं है. आइए जानने-समझने की कोशिश करते हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह अली खामेनेई की संपत्ति पहले कितनी थी और अब वे अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए है. साथ ही ये भी समझने की कोशिश करते हैं कि इस बेशुमार दौलत का वारिस कौन होगा.
अयातुल्ला अली खामेनेई की बेशुमार दौलत!
खामेनेई की संपत्ति के बारे में आधिकारिक तौर पर सत्यापित नेटवर्थ की डिटेल तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि वो 200 बिलियन डॉलर तक की दौलत पर आधिपत्य रखते थे. साल 2013 की Reuters इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट ने बताया था कि खामेनेई के कंट्रोल में रहने वाले संगठन SETAD (Execution of Imam Khomeini's Order) के पास कम से कम 95 अरब डॉलर के एसेट यानी संपत्ति थी.
बाद में अमेरिकी अधिकारियों और कुछ मीडिया रिपोर्टों ने अनुमान लगाया कि खामनेई जिस वित्तीय साम्राज्य को नियंत्रित करते हैं, उसकी वैल्यू 200 अरब डॉलर तक हो सकती है, हालांकि ये भी प्रत्यक्ष व्यक्तिगत नेटवर्थ नहीं बल्कि उनके नियंत्रण वाले नेटवर्क की अनुमानित वैल्यू है.
BBN टाइम्स और कुछ अन्य नेटवर्थ संबंधित वेबसाइट्स उनकी पर्सनल नेटवर्थ को कम, जबकि सेताद (इमाम के ऑर्डर को लागू करने का हेडक्वार्टर) के जरिए उनकी संपत्ति 200 बिलियन डॉलर तक बताते हैं. सेताद जैसे संगठन के जरिये खामेनेई 95 से 200 बिलियन डॉलर के बीच के एक बड़े फाइनेंशियल एम्पायर को मैनेज करते थे. ये जब्त की गई प्रॉपर्टी, इन्वेस्टमेंट और स्टेट से जुड़ी एसेट्स पर निर्धारित है.
ट्रंप और नेतन्याहू से ज्यादा है खामेनेई की संपत्ति?
फोर्ब्स की सितंबर 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की नेट वर्थ 7.3 बिलियन डॉलर बताई गई, जो 2024 में 3.9 बिलियन डॉलर के करीब थी. वहीं, सेलिब्रिटी नेट वर्थ के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नेटवर्थ करीब 13 मिलियन डॉलर बताई जाती है. इस तरह देखा जाए तो खामनेई की संपत्ति ट्रंप और नेतन्याहू से कहीं ज्यादा है.
कौन होगा इस बेशुमार दौलत का वारिस?
खामेनेई की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कई नाम अनऑफिशियली सामने आए हैं. खबरों के अनुसार सर्वोच्च लीडर रहे खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नामित किया जा सकता है. वैसे तो ईरान के संविधान के मुताबिक, सुप्रीम लीडर का चयन 88 वरिष्ठ धार्मिक विद्वानों वाली परिषद करती है, लेकिन 'विशेषज्ञों की परिषद' (Assembly of Experts) की बैठक बुलाना फिलहाल संभव नहीं दिख रहा है.
ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नए सुप्रीम लीडर की नियुक्ति को लेकर कानूनी प्रक्रिया से हटकर जल्द फैसला चाहता है.
इससे पहले अमेरिकी थिंकटैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने खामेनेई के वारिस को लेकर कुछ नामों पर संभावना जताई थी, जिनमें गार्डियन काउंसिल और एक्सपर्ट्स असेंबली दोनों के सदस्य अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, सबसे करीबी और सलाहकारों में में एक होज्जत-उल-इस्लाम मोहसेन कोमी-खामेनेई, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य अयातुल्ला मोहसेन अराकी, ईरान की ज्यूडिशियरी के हेड अयातुल्ला गुलाम हुसैन मोहसेनी और आयतुल्लाह हशेम हुसैनी बुशहरी के नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: लंदन में आलीशान घर, दुबई में पॉश विला... अरबों की संपत्ति के मालिक हैं अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा














