Asha Bhosle: बिजनेस में भी 'सुपरहिट' रहीं आशा भोसले! जानिए क्‍यों खास है दुबई से लंदन तक फैला रेस्तरां चेन, कैसा है रेवेन्‍यू मॉडल

Asha Bhosle Restaurant Chain:आशा भोसले के रेस्‍तरां चेन के सफल होने के पीछे कई सारी खूबियां हैं. आखिर Asha’s किचन दूसरों से कितना अलग है, इसका रेवेन्‍यू मॉडल कैसा है और भी कई सारी जानकारियां आपको यहां मिलने वाली हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Ashas Restaurants के पीछे आशा भोसले की मेहनत और लगन थी, यूं ही नहीं ये रेस्‍टॉरेंट चेन सफल हुआ. पूरी कहानी अंदर पढ़ें.

Asha Bhosle Business: गीत-संगीत की दुनिया में न जाने कितने ही अवॉर्ड पा चुकीं आशा भोसले एक सफल बिजनेसवुमन के तौर पर भी हमेशा याद की जाएंगी. उन्‍हें गाने और खाने, दोनों का शौक रहा. दुबई से लंदन तक फैले रेस्‍तरां चेन के बारे में भला कौन नहीं जानता. उन्‍होंने सुरों की दुनिया में अपनी मखमली आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया, तो दूसरी ओर अपने रेस्‍तरां की खास रेसिपी के जरिये दुनिया का दिल जीता. दुनियाभर के लोगों पर उनकी आवाज का जादू भी चला और स्‍वाद का जादू भी. आशा ताई ने न केवल सुरों की दुनिया में झंडे गाड़े, बल्कि सात समंदर पार खाने-पीने के शौकीनों के बीच भी अपना एक अलग 'मुकाम' बनाया. 

आशा भोंसले के अंतरराष्ट्रीय रेस्तरां चैन Asha's के जरिए का बिजनेसवुमन वाला चेहरा दुनिया के सामने आया. साल 2002 में उन्होंने दुबई (Wafi City) में अपने रेस्तरां की शुरुआत की थी. आज ये चेन दुबई से लेकर बर्मिंघम, मैनचेस्टर, कुवैत और अबू धाबी जैसे प्रमुख शहरों तक फैल चुकी है.

जिज्ञासाएं कई हैं कि आखिर Asha's किचन दूसरों से कितना अलग है, कौन-सी खूबियां इसे दूसरे रेस्‍तरां चेन से खास बनाती हैं, इसका रेवेन्‍यू मॉडल कैसा है और भी कुछ-कुछ. 

आशा ताई की तैयार की हुई खास रेसिपीज 

अक्सर सेलिब्रिटीज किसी ब्रैंड को सिर्फ अपना नाम दे देते हैं, लेकिन आशा भोसले (Asha Bhosle) के साथ ऐसा नहीं है. Asha's की वेबसाइट के अनुसार, इस रेस्तरां चैन की खासियत यह है कि यहां मिलने वाले मसालों का मिश्रण और कई खास रेसिपीज खुद आशा ताई ने तैयार की हैं. अब जैसे कि उनके रेस्तरां में परोसा जाने वाला 'मुर्ग केसरिया' और 'दाल मखनी' दुनिया भर के फूड क्रिटिक्स की पसंदीदा डिशेज में शुमार हैं.

रेवेन्यू मॉडल और डाइनिंग एक्सपीरियंस

Asha's का मुख्य रेवेन्यू 'प्रीमियम डाइनिंग' से आता है. यह केवल एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि एक 'अनुभव' बेचता है. दुबई, बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे हाई-प्रोफाइल शहरों में स्थित ये रेस्टोरेंट भारतीय मसालों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ पेश करते हैं. हालांकि इनका औसत बिल वैल्‍यू (Average Transaction Value) अन्य भारतीय रेस्टोरेंट्स की तुलना में अधिक होता है, जो इनके हाई-एंड रेवेन्यू स्ट्रीम को सुनिश्चित करता है.

Advertisement

फ्रेंचाइजी और पार्टनरशिप मॉडल

Asha's का विस्तार मुख्य रूप से 'Master Franchise' मॉडल पर आधारित है. जैसे कि दुबई स्थित Wafi Group के साथ उनकी मजबूत साझेदारी है. ये मॉडल आशा जी के ब्रांड नाम और उनकी विशेष रेसिपीज का उपयोग करता है, जिसके बदले में कंपनी को 'रॉयल्टी फीस' और 'प्रॉफिट शेयरिंग' मिलती है. इससे बिना भारी निवेश (Capital Expenditure) के ब्रैंड का वैश्विक विस्तार संभव हो पाया है.

प्रॉफिट मार्जिन और मार्केट पोजीशन

फाइन डाइनिंग सेक्टर में आमतौर पर नेट प्रॉफिट मार्जिन 15% से 25% के बीच होता है. Asha's अपनी ब्रांड वैल्यू और 'आशा भोंसले' के व्यक्तिगत जुड़ाव के कारण प्रीमियम चार्ज करने की स्थिति में रहता है, जिससे इनका मार्जिन सुरक्षित रहता है. इंटरनेशनल फूड मार्केट में, खास तौर पर मिडिल ईस्ट और यूके में, भारतीय व्यंजनों के कुल 'प्रीमियम सेगमेंट' में इस चेन की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है.

Advertisement

डायवर्सिफिकेशन (Diversification)

केवल डाइनिंग ही नहीं, ब्रैंड ने अपने विशेष मसालों और रेडी-टू-ईट सेगमेंट में भी पैर पसारे हैं. ये 'ब्रैंड एक्सटेंशन' रेवेन्यू के नए स्रोत खोलता है और मुख्य बिजनेस की मार्केटिंग में भी मदद करता है. Asha's का फाइनेंशियल ब्रेकडाउन यह दिखाता है कि कैसे एक 'पर्सनल ब्रांड' को ग्लोबल 'कमर्शियल एसेट' में बदला जा सकता है. इनका मॉडल पार्टनरशिप के जरिए, कई तरह के जोखिम को कम करने और प्रीमियम प्राइसिंग के जरिए, रिटर्न बढ़ाने की सीख देता है.  

'मिशन इम्पॉसिबल' वाले टॉम क्रूज भी दीवाने 

आशा भोंसले के रेस्तरां की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के बड़े-बड़े सितारे खिंचे चले आते हैं. साल 2021 में एक दिलचस्प वाकया हुआ, जब हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग के दौरान बर्मिंघम स्थित 'Asha's' रेस्तरां पहुंचे थे.

टॉम क्रूज को यहां का खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने एक के बाद एक दो चिकन टिक्का मसाला ऑर्डर किए. उन्होंने रेस्तरां के स्टाफ की तारीफ की और वहां काफी समय बिताया. आशा ताई ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें धन्‍यवाद भी किया था. इस खबर को इंटरनेशनल मीडिया ने भी जगह दी थी.  

बिजनेसवुमन का जज्‍बा 

आशा ताई ने एक वीडियो में कहा था कि खाना बनाना और गाना गाना, दोनों ही साधना हैं. उनके स्‍टार्टअप 'Asha's' को केवल सेलिब्रिटी रेस्तरां होने का फायदा नहीं मिला, बल्कि इसे अपनी क्वालिटी के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले हैं. बर्मिंघम स्थित उनके रेस्तरां को प्रतिष्ठित 'मिशलिन गाइड' (Michelin Guide) में भी जगह मिली है. 38 से ज्‍यादा पुरस्‍कार-सम्‍मान आशा ताई के रेस्‍तरां चेन के नाम हैं. उन्‍होंने साबित किया कि सही विजन और मेहनत के साथ कोई बिजनेस की दुनिया में भी उतरे तो 'चार्टबस्टर' सफलता हासिल कर सकता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सैलरी-पेंशन पर जिस खबर का इंतजार था, वो आ गई! ये 5 तारीखें नोट कर लें दिल्‍ली-पुणे के कर्मचारी-पेंशनर्स

Featured Video Of The Day
'बुरी खबर है, Iran ने हमारी शर्तें नहीं मानी, बातचीत रही बेनतीजा': US VC JD Vance | Iran US war