11000 टन LPG! जंग के बीच भारत के इस दोस्‍त ने भेजा LPG से भरा जहाज, आपूर्ति दाेगुनी हुई

LPG Supply from Argentina: अब तक अर्जेंटीना ने भारत को 50,000 टन LPG भेजी है, जो 2025 के 22,000 टन के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है.  करीब 39,000 टन LPG जंग शुरू होने से पहले भेजी गई थी, जबकि 11,000 टन की खेप 5 मार्च यानी युद्ध के बीच रवाना की गई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Argentina Doubled LPG Supply to India:

LPG Supply From Argentina: मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के बीच दुनिया के कई देशों में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है. भारत ने भी गैस की किल्‍लत महसूस की है. हालांकि केंद्र ने मोर्चा संभाला हुआ है और सरकार की डायवर्सिफिकेशन पॉलिसी काम भी आ रही है. भारत के एक और मित्र देश से जारी गैस की आपूर्ति में इस पॉलिसी की सफलता का उदाहरण दिखता है. समुद्री मार्ग से करीब 9300 नॉटिकल माइल्‍स दूर मित्र देश अर्जेंटिना ने इजरायल-इरान युद्ध के बीच जहाज से 11,000 टन LPG की एक खेप भेजी है. पिछले साल से तुलना करें तो इस साल 3 महीने से भी कम समय में अर्जेंटीना ने दोगुने से ज्‍यादा गैस भारत भेजी है.  

अब तक 50,000 टन LPG अर्जेंटीना से आई 

LPG की किल्‍लत के बीच अर्जेंटीना, हमारे लिए मददगार बनकर सामने आया है. ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक अर्जेंटीना ने भारत को 50,000 टन LPG भेजी है, जो 2025 के 22,000 टन के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है.  

कुल 50,000 टन की आपूर्ति में से करीब 39,000 टन LPG बहिया ब्लांका बंदरगाह (Bahia Blanca Port) से जंग शुरू होने से पहले भेजी गई थी, जबकि 11,000 टन की खेप 5 मार्च यानी युद्ध के बीच रवाना की गई.

भारत-अर्जेंटीना के मित्रवत संबंध 

अर्जेंटीना, भारत का प्रमुख आर्थिक भागीदार रहा है. पिछले साल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 36.77% बढ़कर 6.34 अरब डॉलर के पार पहुंच गया. अर्जेंटीना अब दक्षिण अमेरिका में भारत का एक प्रमुख आर्थिक भागीदार बन चुका है. दोनों देशों के बीच अब कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना से भारत फूड ऑयल, चमड़ा, अनाज और दाल वगैरह मंगवाता है. भारत, अर्जेंटीना का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और एक्‍सपोर्ट डेस्टिनेशन है.  पिछले साल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 36.77% बढ़कर 6.34 अरब डॉलर के पार पहुंच गया. 

Advertisement

दो सालों में और बढ़ी दोस्‍ती 

पिछले 2 वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं. केवल गैस की बात करें तो अर्जेंटीना का LPG उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है और इसका फायदा भारत को भी मिला है. साल 2024 से पहले अर्जेंटीना से भारत को LPG सप्लाई नहीं होती थी. लेकिन अब यह दक्षिण अमेरिकी देश भारत के LPG बाजार में अपनी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

साल 2025 में अर्जेंटीना का वार्षिक नैचुरल गैस आधारित LPG उत्पादन बढ़कर 26.3 लाख टन पहुंच गया था, जबकि जनवरी 2026 में अर्जेंटीना का LPG उत्पादन 2.59 लाख टन रहा. साफ है कि मांग के चलते आपूर्ति भी बढ़ी है. 

Advertisement

अर्जेंटीना साल 2026 में बहिया ब्लांका प्लांट में नया नेचुरल गैस लिक्विड फ्रैक्शन यूनिट शुरू करने जा रहा है. इससे उत्पादन और बढ़ेगा और अतिरिक्त सप्लाई निर्यात के लिए उपलब्ध होगी.

फरवरी 2023 में ONGC विदेश लिमिटेड और अर्जेंटीना की सरकारी कंपनी YPF के बीच सहयोग समझौता हुआ था. वहीं खनिज विदेश इंडिया ने 2024 में अर्जेंटीना में लिथियम ब्लॉक्स के लिए समझौता किया था. 

राह में कुछ चुनौतियां भी 

अर्जेंटीना की मदद निश्चित तौर पर भारत को कुछ राहत पहुंचा सकती है, लेकिन लॉन्‍ग टर्म में देखा जाए तो इसमें कुछ चुनौतियां भी हैं. जैसे कि खाड़ी देशों में भेजे जाने वाले माल की तुलना में अर्जेंटीना से शिपमेंट की लागत ज्‍यादा है. माल पहुंचने में समय भी काफी लगता है और बड़े पैमाने पर तत्काल आपूर्ति मुश्किल है. 

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी भरभरा कर धड़ाम! 37,000 रुपये तक गिर गए दाम, यहां देखें ताजा रेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
युद्ध का असर... Middle East Crisis के बीच Lok Sabha में PM मोदी ने बताई पूरी प्लानिंग |BREAKING NEWS