जंग में अरबों फूंक चुके ट्रंप एयरपोर्ट कर्मियों को नहीं दे पा रहे सैलरी, एलन मस्‍क क्‍यों हैं देने को तैयार?

Elon Musk News: अमेरिका में परिवहन सुरक्षा प्रशासन (TSA) के कर्मियों के जिम्‍मे एयरपोर्ट पर सुरक्षा और यात्रियों की आवाजाही संभालने का काम होता है. उनका वेतन अमेरिकी सरकार देती है. अभी बजट पर गतिरोध के चलते उनकी सैलरी अटकी पड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Elon Musk Offers To Pay US Airport Staff Worker's Salaries: एयरपोर्ट कर्मियों का रुका हुआ वेतन देना चाहते हैं एलन मस्‍क, अमेरिकी सरकार नहीं दे पा रही.

Elon Musk News: खुद को युद्ध की आग में झोंक चुके अमेरिका में फंडिंग संकट के बीच एयरपोर्ट्स का कामकाज प्रभावित हो रहा है. एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की सुरक्षा और आवाजाही मैनेज करने वाले TSA कर्मचारियों की सैलरी पर संकट हो गया है. ऐसे में टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने की TSA कर्मियों की सैलरी देने की पेशकश की है. मस्क ने कहा है कि वो अमेरिका में जारी फंडिंग गतिरोध के बीच 'परिवहन सुरक्षा प्रशासन' (TSA) के कर्मियों का वेतन देने के लिए तैयार हैं. 

मस्क की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब फंडिंग की कमी के कारण अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा और यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने वाले TSA स्टाफ की भारी कमी हो गई है. अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, सामान्य तौर पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की दर 2% से कम होती है, लेकिन इस संकट के दौरान 10% से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं. कहीं-कहीं तो 20% कर्मचारी गायब हैं. 

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल संपत्ति 21 मार्च तक लगभग 814 बिलियन डॉलर है, जो उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है. उनके बाद दूसरे स्थान पर लैरी पेज हैं.

बिना वेतन काम कर रहे 50 हजार कर्मी 

अमेरिकी कांग्रेस में चल रहे इस गतिरोध के कारण लगभग 50,000 TSA कर्मियों को बिना वेतन के काम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है. अटलांटा, न्यूयॉर्क (JFK) और ह्यूस्टन जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति की दर 20% तक पहुंच गई है. 'डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी' ने बताया कि इस शटडाउन के दौरान सैकड़ों अधिकारी अपनी नौकरी छोड़ चुके हैं, जिससे व्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया है.

Advertisement

TSA कर्मियों की सैलरी पर संकट क्‍यों?

अमेरिका में परिवहन सुरक्षा प्रशासन (TSA) के कर्मियों के जिम्‍मे एयरपोर्ट पर सुरक्षा और यात्रियों की आवाजाही संभालने का काम होता है. उनका वेतन अमेरिकी संघीय सरकार (U.S. Federal Government) देती है. TSA चूंकि अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (Department of Homeland Security- DHS) की एक एजेंसी है, इसलिए इसके बजट और सैलरी का निर्धारण अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित विधेयकों के माध्यम से होता है. 

बजटीय गतिरोध के चलते कर्मचारियों को वेतन बकाया है. TSA के संचालन के लिए पैसा सीधे सरकारी खजाने (U.S. Treasury) से आता है. हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार के आंशिक शटडाउन (Shutdown) के चलते TSA कर्मियों को समय पर वेतन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आवश्‍यक सेवा में होने के चलते उन्‍हें बिना वेतन काम करने पर भी मजबूर होना पड़ रहा है. 

Advertisement

मस्‍क ने किया ऐलान पर प्रक्रिया स्‍पष्‍ट नहीं 

एलन मस्क ने भी वित्तीय मदद देने का प्रस्ताव तो रखा है, लेकिन संघीय कानूनों के चलते सरकारी कर्मियों के लिए ऐसी बाहरी सहायता लेने की प्रक्रिया जटिल है. ये स्‍पष्‍ट नहीं है कि वो किस प्रक्रिया के तहत ऐसा कर पाएंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मस्क ने लिखा, 'मैं इस फंडिंग संकट के दौरान TSA (TSA) कर्मियों के वेतन का भुगतान करने की पेशकश करना चाहता हूं. इस समस्या की वजह से देश भर के हवाई अड्डों पर बहुत से अमेरिकियों का जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो रहा है.'

एलन मस्क ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह यह भुगतान किस प्रक्रिया के तहत करेंगे, लेकिन उनकी इस घोषणा ने आवश्यक सेवाओं पर पड़ने वाले वित्तीय संकट की ओर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है.

ये भी पढ़ें:  ATF Price Hike: 1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं ATF के दाम! फ्लाइट में सफर महंगा न हो, इसके लिए सरकार कर रही ये एक काम

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz Crisis में Iran का दांव! US Ally Japan को राहत देकर क्या खेल पलटा | Middle East War