अदाणी विंड की बड़ी उपलब्धि, मुंद्रा में 5 मेगावॉट क्षमता का टर्बाइन शुरू, 185 मीटर चौड़े हैं रोटर

अदाणी विंड के इस नेक्स्ट जेनरेशन टर्बाइन ब्लेड की लंबाई 91.2 मीटर है, जो 26,600 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में घूमते हैं. यह टर्बाइन भारत के पवन ऊर्जा सेक्टर में नए मुकाम का प्रतीक है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

अदाणी विंड (Adani Wind) ने एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए गुजरात के मुंद्रा में विशालकाय प्रोटोटाइप विंड टर्बाइन शुरू कर दिया है. हवा से बिजली बनाने वाले 5 मेगावॉट क्षमता के इस टर्बाइन की सबसे बड़ी खासियत इसके रोटर है, जिनकी चौड़ाई 185 मीटर है. भारत पवन चक्कियों के सबसे बड़े ब्लेड में इनकी गिनती होती है. 

91.2 मीटर लंबे हैं टर्बाइन ब्लेड 

इस नेक्स्ट जेनरेशन टर्बाइन ब्लेड की लंबाई 91.2 मीटर है, जो 26,600 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में घूमते हैं. यह टर्बाइन भारत के पवन ऊर्जा सेक्टर में नए मुकाम का प्रतीक है. यह दिखाता है कि किस तरह कम जमीन का इस्तेमाल करके ज्यादा बिजली पैदा करने वाले हाई कैपेसिटी टर्बाइन लगाना अब भारत में भी संभव हैं. 

कम हवा में भी बनेगी ज्यादा बिजली 

नई टेक्नोलोजी वाले ये विंड ब्लेड कम और मध्यम गति की हवा वाले क्षेत्रों में भी अधिकतम ऊर्जा पैदा करने में सक्षम हैं. इस तरह इन्हें उन इलाकों में भी लगाया जा सकता है, जहां हवा की गति ज्यादा तेज नहीं होती.5 मेगावॉट वाले इस प्लेटफॉर्म को अदाणी विंड की भारतीय इंजीनियरों की टीम और जर्मनी की WindtoEnergy कंपनी ने मिलकर तैयार किया है. इन्हें भारत की स्थानीय परिस्थितियों में बेहतर आउटपुट देने के लिए मॉडिफाई किया गया है.

अदाणी विंड के 4 मॉडल पहले से लिस्टेड

अदाणी विंड कंपनी की पवन चक्कियों के चार मॉडल पहले से केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) की अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ मॉडल्स एंड मैन्यूफैक्चर्स (ALMM) में शामिल हैं. भारत में विंड टर्बाइन लगाने के लिए इसमें लिस्टेड होना जरूरी होता है. उम्मीद है, अगले कुछ महीनों में 5 मेगावॉट वाले नए मॉडल भी जरूरी सर्टिफिकेशन के साथ ALMM लिस्ट में आ जाएगा.

Advertisement

मंत्रालय की तरफ से 2 अप्रैल को जारी ALMM लिस्ट के मुताबिक, देश में 15 अप्रूव्ड विंड टर्बाइन मैन्यूफैक्चर्स हैं. Venwind Refex Power का 5.3 मेगावॉट वाला मॉडल सबसे हाई रेटिंग का है. दूसरे नंबर पर अदाणी विंड का 5.2 मेगावॉट का प्लेटफॉर्म है. इसके बाद Envision का 5 मेगावॉट टर्बाइन और SANY का 4 मेगावॉट मॉड हैं.  

पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 20 गीगावॉट हुई

भारत में पवन ऊर्जा मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश की उत्पादन क्षमता 2022 के 12 गीगावॉट से बढ़कर अब लगभग 20 गीगावॉट तक पहुंच गई है. दुनिया के क्लीन एनर्जी सप्लाई मार्केट में भारत अब कंपटीटिव हब के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है. 

Advertisement

ब्लूमबर्ग एनईएफ (BloombergNEF) के आंकड़े बताते हैं कि 2025 में रिकॉर्ड 169 गीगावॉट क्षमता की पवन चक्कियां लगाई गई थीं. पिछले साल से यह 38 फीसदी ज्यादा है. लगातार तीन से साल से इसमें इजाफा हो रहा है. पवन ऊर्जा में वैसे तो चीन नंबर वन है, लेकिन भारत भी बड़ा खिलाड़ी बनकर उभर रहा है. उसने अमेरिका और जर्मनी को भी पीछे छोड़ दिया है. 

टॉप-15 में अदाणी विंड इकलौती भारतीय कंपनी

अदाणी विंड भारत की इकलौती कंपनी है, जिसने दुनिया के टॉप 15 निर्माताओं की BloombergNEF की लिस्ट में जगह बनाई है. विंड टर्बाइन की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है. इसमें से लगभग 55 गीगावॉट ऑपरेशनल है. भारत कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है. देश में इस वक्त लगभग 55 गीगावॉट पवन ऊर्जा की ऑपरेशनल क्षमता है, जबकि अनुमानित तकनीकी क्षमता 1,100 गीगावॉट से भी अधिक है. ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल का अनुमान है कि अगर साल 2030 तक भारत में सालाना इंस्टॉलेशन 15 गीगावॉट तक पहुंच जाता है तो विंड टर्बाइन मांग की वैश्विक डिमांड में भारत की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत तक हो सकती है.

कंपनी की 10 गीगावॉट क्षमता की योजना 

मुंद्रा में नई विशालकाय पवन चक्की की स्थापना दिखाती है कि देश में टर्बाइन मैन्युफैक्चरिंग में किस तरह बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है. अदाणी विंड की योजना सालाना उत्पादन क्षमता को 2.25 गीगावॉट से बढ़ाकर 5 गीगावॉट करने की है. कंपनी की दीर्घकालिक योजना इसे 10 गीगावॉट तक ले जाने की है. कंपनी वैश्विक स्तर पर सक्रिय हो गई है. इसके तहत एंटी आइसिंग टेक्नोलोजी वाले ब्लेड सेट्स का यूरोप को निर्यात शामिल है. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और साउथ-ईस्ट एशिया जैसे बाजारों में भी विस्तार के लिए बातचीत चल रही है.

देखें- मुंबई में अदाणी ग्रुप ने शुरू किया 1000 MW का 'पावर कॉरिडोर', मिलेगी क्लीन और सस्ती बिजली

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar New CM | CM बनते ही एक्शन में सम्राट!| Bihar News | Bharat Ki Baat Batata Hoon