अदाणी यूनिवर्सिटी और NFSU के बीच बड़ी साझेदारी, एजुकेशन और रिसर्च में खुलेंगी नई संभावनाएं

अदाणी यूनिवर्सिटी और NFSU गांधीनगर ने मिलकर पढ़ाई और रिसर्च को बेहतर बनाने के लिए एक समझौता किया है. इस समझौते से इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों को अच्छी शिक्षा और बड़ी रिसर्च के मौके मिलेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भारत के दो बड़े कॉलेज अब साथ मिलकर काम करेंगे. अदाणी यूनिवर्सिटी और एनएफएसयू ने इसके लिए एक समझौता किया है. इसका मकसद पढ़ाई को बेहतर बनाना, नई चीज़ों पर काम करना और आने वाले समय की मुश्किलों को मिलकर हल करना है. इस समझौते के दौरान पद्म श्री से सम्मानित और NFSU के कुलपति डॉ. जे.एम. व्यास और अदाणी यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. प्रीति अदाणी मौजूद रहीं.

Adani University NFSU Gandhinagar

समझौते पर साइन NFSU के निदेशक प्रो. एस.ओ. जुनारे और अदाणी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट डॉ. धवल पुजारा ने किए. इस समझौते से गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे देश के छात्रों को इंजीनियरिंग, साइंस और मैनेजमेंट जैसे एरिया में पढ़ाई और करियर के बेहतर मौके मिलेंगे.

Adani University NFSU Gandhinagar

क्या होगा इस साझेदारी का फायदा?

डॉ. जे.एम. व्यास ने कहा कि ये समझौता दोनों संस्थानों के लिए फायदेमंद है. इससे पढ़ाई और रिसर्च का काम बेहतर होगा. दोनों संस्थान अपने पढ़ाने के तरीकों और छात्रों की मदद से जुड़े अनुभव साझा करेंगे. इसके अलावा पढ़ाई से जुड़े सेमिनार और कार्यक्रम दोनों मिलकर आयोजित करेंगे. इसके अलावा खास विषयों पर कम समय के कोर्स होंगे, जिससे छात्रों और काम करने वालों को नई चीजें सीखने में मदद मिलेगी.

Adani University NFSU Gandhinagar

भविष्य की तैयारी

प्रो. एस.ओ. जुनारे का कहना है कि ये मदद सिर्फ किताबों तक नहीं रहेगा. इसके जरिए ऐसे कार्यक्रम होंगे जिनसे लोग लगातार नई चीज़ें सीख सकें. यहां पढ़ाई के साथ रिसर्च और काम आने वाला प्रैक्टिकल बातों की जानकारी भी मिलेगी.

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma को जहांगीर का चैलेंज!