अदाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान, देश के टॉप बिजनेस स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी फुल स्कॉलरशिप

करण अदाणी ने कहा कि यह सिर्फ स्कॉलरशिप नहीं बल्कि एक विश्वास है. उनका मानना है कि टैलेंट हर जगह होता है, लेकिन मौके हर किसी को नहीं मिलते. इसलिए हमारा मकसद है कि योग्य छात्रों को सही एक्सपोजर और मेंटरशिप मिले ताकि वे देश के फ्यूचर के लीडर्स बन सकें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
AALP scholarship: इस स्कॉलरशिप के जरिए अदाणी ग्रुप यह सुनिश्चित कर रहा है कि देश की सबसे बेहतरीन टैलेंट पैसों की कमी की वजह से अपने सपनों को पीछे न छोड़ें.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अदाणी ग्रुप ने 2025-27 बैच के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मैनेजमेंट छात्रों को फु फंडेड स्कॉलरशिप देगी.
  • स्कॉलरशिप प्रमुख बिजनेस संस्थानों के छात्रों को मेरिट और जरूरत के आधार पर दी जाएगी.
  • छात्रों को आर्थिक मदद के साथ मेंटरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोजर और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अदाणी ग्रुप ने देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. ग्रुप ने 'अदाणी एक्सीलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम' (AALP) के 2025-27 बैच के तहत 24 नए और पूरी तरह से फंडेड स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है. इस पहल से कंपनी ने एक बार फिर यह साफ किया है कि वह इनक्लूसिव  लीडरशिप और  देश के विकास में योगदान के अपने विजन को आगे बढ़ाना चाहती है.

इस स्कॉलरशिप के जरिए अदाणी ग्रुप यह सुनिश्चित कर रहा है कि देश की सबसे बेहतरीन टैलेंट पैसों की कमी की वजह से अपने सपनों को पीछे न छोड़ें.अदाणी ग्रुप का यह कदम न सिर्फ एजुकेशन को आसान बनाएगी, बल्कि आने वाले समय के लीडर्स तैयार करने पर भी फोकस करेगी.

इन बड़े संस्थानों के छात्रों को मिलेगा फायदा

यह स्कॉलरशिप देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management -IIM) बैंगलोर, कलकत्ता, लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (Indian School of Business-ISB) के छात्रों को दी जाएगी.

मेरिट और जरूरत के आधार पर सेलेक्शन

इस कार्यक्रम के तहत स्कॉलर्स  का सेलेक्शन पूरी तरह मेरिट  यानी उनकी काबिलियत और आर्थिक जरूरत को दोनों को ध्यान में रखकर किया गया है. इस प्रोसेस के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रतिभाशाली छात्रों को पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई में रुकावट न आए. इस पहल का मकसद यह है कि एलिजिबल स्टूडेंट्स अपने बैकग्राउंड से आगे बढ़कर सफलता हासिल कर सकें और देश के विकास में योगदान दें.

अहमदाबाद में हुआ सम्मान समारोह

हाल ही में अदाणी ग्रुप के अहमदाबाद स्थित हेडक्वाटर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां चयनित सभी छात्रों को अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और अदाणी सीमेंट के डायरेक्टर  करण अदाणी ने सम्मानित किया.  करण अदाणी ने  छात्रों और उनके परिवारों से भी मुलाकात भी की.

काबिलियत को पहचान दिलाने की कोशिश: करण अदाणी 

स्कॉलरशिप प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए करण अदाणी ने कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि एक पक्का विश्वास है. उन्होंने छात्रों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि अदाणी ग्रुप का मानना है कि टैलेंट हर जगह होता है, लेकिन मौके हर जगह नहीं मिल पाते. ये छात्र आज यहां अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर पहुंचे हैं. ग्रुप की जिम्मेदारी सिर्फ इतनी है कि इन युवाओं को सही एक्सपोजर,मेंटरशिप और बड़े मंचों पर काम करने का मौका मिले, ताकि वे भारत के विकास के अगले दौर का नेतृत्व कर सकें.

Advertisement

बैच में देश के अलग-अलग कोनों से आए छात्र शामिल

इस साल यानी 2025–27  बैच में देश के अलग-अलग कोनों से आए छात्र शामिल हैं. इन्हीं में से एक हैं आनंद बाबू कामिनेनी, जो IIM कलकत्ता के फर्स्ट ईयर को MBA स्टूडेंट हैं. आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में पले-बढ़े आनंद ने JEE, CAT और UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं में टॉप 0.1 प्रतिशत में जगह बनाई है. उनका सफर एक छोटे गांव से शुरू हुआ. उनकी कहानी बताती है कि अगर मेहनत को सही अवसर मिले तो टैलेंट कितना बड़ा बदलाव ला सकता है. इसी तरह IIM लखनऊ के आयुष श्रीवास्तव के पास 500 से अधिक इंजीनियरों को ट्रेनिंग देने का अनुभव है, और यूरोप में ऑफशोर टेक्नोलॉजी अपग्रेड में अहम भूमिका निभाई है.

इस बैच में मधु गुप्ता और कणव बंसल जैसे छात्र भी शामिल हैं, जिनके पास बड़े ऑपरेशन्स, टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल सिस्टम्स का अनुभव है.

Advertisement

सिर्फ फंडिंग नहीं, मेंटरशिप,इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलेगी

अदाणी ग्रुप की यह स्कॉलरशिप  सिर्फ आर्थिक मदद या फीस भरने तक सीमित नहीं है. 'अदाणी एक्सीलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम' (AALP) के तहत छात्रों को बड़े स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को करीब से देखने और उन्हें समझने का मौका मिलेगा.इसमें छात्रों को इंडस्ट्री में काम करने का मौका, मेंटरशिप और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का अनुभव भी दिया जाता है. उन्हें बड़े बिजनेस लीडर्स की मेंटरशिप मिलेगी, जिससे वे क्लासरूम की पढ़ाई के साथ-साथ असल दुनिया की चुनौतियों को समझ सकेंगे.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
UP Accident: Mathura में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 4 की मौत | BREAKING NEWS