Adani Enterprises Q4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज के चौथी तिमाही के नतीजे जारी, रेवेन्यू में 20% का उछाल

Adani Enterprises Q4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के चौथी तिमाही के नतीजों में कमाल कर दिया है. कंपनी का रेवेन्यू 20.3 फीसदी बढ़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Adani Enterprises Q4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे पेश कर दिए हैं. सालाना आधार (YoY) पर अदाणी एंटरप्राइजेज के रेवेन्यू में 20.3% की जबरदस्त ग्रोथ हुई है. पिछले साल की इसी तिमाही में जहां कंपनी का रेवेन्यू 26,966 करोड़ रुपये था, वहीं इस साल ये बढ़कर 32,439 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. ये आंकड़ा साफ तौर पर दर्शाता है कि कंपनी के कोर बिजनेस पोर्टफोलियो में मजबूती बनी हुई है.

EBITDA  में दिखी तेजी

पिछले साल की इसकी तिमाही में कंपनी का EBITDA  4,346 करोड़ रुपये था, जो अब 3 फीसदी बढ़कर 4,479 करोड़ रुपये हो गया है.

15,000 करोड़ का फंडरेजिंग प्लान

नतीजों के साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने ने इक्विटी के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स और नए बिजनेस वर्टिकल्स के विस्तार में कर सकती है. इस कदम से निवेशकों का भरोसा और मजबूत होगा.

वन-टाइम गेन से मिली ताकत

इस तिमाही के नतीजों में एक खास बात 3,946 करोड़ रुपये का वन टाइम गेन रहा है. इस मुनाफे ने कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूत किया है. एयरपोर्ट्स, डेटा सेंटर्स और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में अदाणी ग्रुप ने कई शानदार प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. साथ ही कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. 

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने किया कमाल

इससे पहले अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने FY26 के नतीजे पेश किए, जिसमें कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹38,736 करोड़ हो गया, जो कि ₹38,000 करोड़ की शुरुआती गाइडेंस से भी ज्यादा है. वहीं कंपनी का EBITDA भी 20% बढ़कर ₹22,851 करोड़ पर पहुंच गया

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल, गैस पर तेल कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, बोली- नो टेंशन

ये भी पढ़ें- Market Closing: बाजार में लौटा खरीदारी का दौर, दिखी हल्की रिकवरी, सेंसेक्स 364 तो निफ्टी 134 अंको की गिरावट पर हुआ बंद

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
West Bengal Exit Poll | बंगाल का सबसे नया EXIT POLL आज शाम 5 बजे NDTV India पर
Topics mentioned in this article