8th Pay Commission: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 66% बढ़ सकती है बेसिक सैलरी, जानें क्या है नया फैमिली फार्मूला

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की है. अगर सरकार इसे मानती है तो फिटमेंट फैक्टर 2.42 होने से बेसिक सैलरी में 66% तक की बढ़ोतरी संभव है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है. आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर अगर कर्मचारी संगठनों की मांगों को सरकार हरी झंडी दे देती है, तो बेसिक सैलरी में 66% तक का बड़ा उछाल हो सकता है. इससे ना केवल सैलरी बढ़ेगी बल्कि कई सालों पुरानी सैलरी कैलकुलेशन के तरीके भी बदल जाएंगे.

बदलेगा 70 साल पुराना फार्मूला?

दरअसल, अभी की बात करें तो सरकारी कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी बनाने के लिए 1956 के एक पुराने फार्मूले का बेस लिया जाता है. इसे 15वें इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस में थ्री फैमिली यूनिट का नाम दिया था. इस नियम में सैलरी बनाते समय परिवार में केवल तीन लोग जिसमें कर्मचारी, पति या पत्नी और एक बच्चे को ही गिना जाता है. पर अब इसमें बड़े बदलाव की संभावना है.

8th Pay Commission update

संगठनों ने उठाई ये बड़ी मांग

कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि आज के समय महंगाई बढ़ती ही जा रही है साथ में घर-परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है. बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के साथ बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 किया जाए.

कैसे बदलेगी सैलरी, समझें पूरा समीकरण

  • नियमों के अनुसार, जब परिवार की एक यूनिट बढ़ती है, तो बेसिक सैलरी में करीब 33.33% की बढ़ोतरी की संभावना होती है. ऐसे में 2 अलग  यूनिट जुड़ने से सीधे 66.66% का उछाल आ सकता है.
  • मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 78,800 रुपये है, तो फिटमेंट फैक्टर 1.76 के आसपास है, जिससे सैलरी लगभग 1.38 लाख रुपये तक पहुंचती है. वहीं अगर सरकार 5 यूनिट की ये मांग मान लेती है, तो फिटमेंट फैक्टर 2.42 तक जा सकता है. इस कंडीशन में उसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी बढ़कर 1.90 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

हालांकि अभी इस मांग पर सरकार काम कर रही है. आधिकारिक ऐलान के बाद ही पता चल पाएगा कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लिए कितना फिटमेंट फैक्टर रखा गया है.

Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report