8th Pay Commission Meeting Dates Reeased: 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे देश के 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख से ज्यादा पेंशनर्स केे लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मीटिंग की तारीख जारी कर दी है. इस संबंध में आयोग ने लेटर जारी कर बताया है कि 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में बैठक होगी. इसके लिए आयोग ने बेंगलुरु और आसपास के शहरों के कर्मचारी और पेंशनर संगठनों को बातचीत के लिए आमंत्रित भी किया है. मीटिंग में शामिल होने के लिए संगठनों को ऑनलाइन रिक्वेस्ट सब्मिट करनी होगी.
सैलरी, पेंशन, भत्ते और अन्य विषयों पर होगी बात
आठवां केंद्रीय वेतन आयोग देश के अलग-अलग शहरों में मीटिंग कर रहा है. इस क्रम में इसी महीने 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. इसके बाद जयपुर और अन्य शहरों में बैठकें प्रस्तावित हैं. इसी कड़ी में बेंगलुरु में 7-8 अक्टूबर को मीटिंग होनी है. इस मीटिंग में कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर जैसे मुद्दों पर बात होगी.
AINPSF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने सैलरी, पेंशन समेत तमाम मुद्दों पर व्यापक परामर्श-प्रक्रिया तेज कर दी है. आयोग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े मामलों पर इनपुट जुटाने की रणनीति अपनाई है.
18 सितंबर है डेडलाइन, कर्मचारी-पेंशनर्स नोट कर लें
8th CPC की बेंगलुरु मीटिंग में शामिल होने के लिए कर्मचारी और पेंशनर संगठनों को अपने मेमो आईडी के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इच्छुक संगठनों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उनके आवेदन 18 सितंबर तक जमा हो जाएं और उसमें उनके विशिष्ट मेमो आईडी शामिल हों.
संगठनों के मन में ये सवाल हो सकता है कि मीटिंग कहां होगी और किस समय होगी. आयोग संगठनों को बेंगलुरु मीटिंग की जगह और समय के बारे में बाद में विस्तृत जानकारी देगा.
डॉ पटेल ने कहा कि कर्मचारियों के संगठन अब अपनी मांगों और गवाहियों को पेश करने का मौका हासिल करने के लिए अंतिम तारीख का ध्यान रखें. कारण कि आयोग के मुताबिक, डेडलाइन के बाद अपॉइंटमेंट के अनुरोध पर विचार सीमित होगा और आयोग के आगे के दौरों की जानकारी उसकी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी.
ये भी पढ़ें: पायलट की नींद पूरी होनी जरूरी, थकान का रखा जाए ध्यान, कागजी नियम काफी नहीं, DGCA को पायलटों ने लिखा पत्र