8th Pay Commission: कर्मचारियों के खाते में कब आएगी बढ़ी सैलरी? ₹3.4 लाख तक मिल सकता है एरियर, सामने आई ये रिपोर्ट

8th Pay Commission Update: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कर्मचारियों को नवंबर 2027 से नई सैलरी मिल सकती है, जबकि जनवरी 2026 से अक्टूबर 2027 तक का एरियर मिल सकता है. हालांकि, यह ब्रोकरेज का अनुमान है, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
8th Pay Commission salary calculator: 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी नवंबर 2027 से मिलने का JPMorgan ने अनुमान जताया है.
NDTV इंडिया

8th Pay Commission News: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी कब बढ़ेगी, नई सैलरी कितनी होगी और जनवरी 2026 से कितना एरियर मिलेगा? अब इसको लेकर JPMorgan की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बढ़ी हुई सैलरी खाते में आने के महीने से लेकर एरियर तक का अनुमान लगाया गया है.

बढ़ी सैलरी के लिए करना होगा इतना इंतजार?

रिपोर्ट में बताया गया है कि  8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. JPMorgan की रिपोर्ट के मुताबिक, नई सैलरी नवंबर 2027 से मिलनी शुरू हो सकती है. कर्मचारियों को जनवरी 2026 से अक्टूबर 2027 तक का एरियर भी मिल सकता है, जो औसतन करीब ₹3.4 लाख तक रहने का अनुमान है.

नवंबर 2027 से मिल सकती है बढ़ी सैलरी

JPMorgan ने 26 नवंबर को जारी अपनी India Equity Strategy Outlook 2027 रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी नवंबर 2027 से मिलनी शुरू हो सकती है. यह आयोग की रिपोर्ट आने के करीब 6 महीने बाद होगा. हालांकि, सरकार ने अभी नई सैलरी लागू करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

हर महीने ₹15,400 तक बढ़ सकती है सैलरी

ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक, कर्मचारियों की सैलरी में औसतन हर महीने ₹15,400 की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे सरकार पर हर साल करीब ₹2.2 लाख करोड़ (24 अरब डॉलर) का अतिरिक्त खर्च आएगा. FY28 में नवंबर 2027 से मार्च 2028 तक 5 महीने के लिए करीब ₹90,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. इसके बाद पूरे साल का खर्च करीब ₹2.2 लाख करोड़ रहेगा.

Advertisement

इन 3 तारीखों पर रहेगी नजर

JPMorgan के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग को लेकर तीन अहम पड़ाव हैं. इनमें फरवरी 2027 का बजट, मई 2027 में आयोग की रिपोर्ट और एरियर को लेकर सरकार का फैसला शामिल है.

1 फरवरी 2027 को पेश होने वाले बजट से पता चलेगा कि सरकार ने FY28 में वेतन बढ़ोतरी के लिए कितना पैसा रखा है. मई 2027 में आयोग अपनी रिपोर्ट देगा, जिसमें फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स और भत्तों को लेकर सिफारिशें होंगी. इसके बाद कैबिनेट इन सिफारिशों पर फैसला लेगी और एरियर के भुगतान का तरीका तय होगा.

Advertisement

पिछली बार रिपोर्ट के 9 महीने बाद मिली थी बढ़ी सैलरी

7वें वेतन आयोग ने 19 नवंबर 2015 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. कैबिनेट ने 29 जून 2016 को इसे मंजूरी दी और कर्मचारियों को अगस्त 2016 से बढ़ी सैलरी मिलने लगी. यानी रिपोर्ट आने और भुगतान शुरू होने के बीच करीब 9 महीने का समय लगा था. वहीं, 6वें वेतन आयोग की बढ़ी सैलरी अक्टूबर 2008 से मिलनी शुरू हुई थी.

JPMorgan का मानना है कि अगर इस बार भुगतान फरवरी 2028 तक भी टलता है, तो FY28 में कर्मचारियों को पैसा मिल सकता है. लेकिन अगर भुगतान मार्च 2028 के बाद चला जाता है, तो FY28 में खर्च नहीं होगा और पैसा FY29-30 में जा सकता है.

जनवरी 2026 से  ₹3.4 लाख तक मिल सकता है एरियर 

वेतन आयोग की सिफारिशें आमतौर पर  1 जनवरी से लागू मानी जाती हैं. ऐसे में भुगतान देर से होने पर कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर मिलता है. JPMorgan के बेस केस के मुताबिक, जनवरी 2026 से अक्टूबर 2027 तक के एरियर का कुल खर्च करीब ₹4 लाख करोड़ हो सकता है. इस हिसाब से हर कर्मचारी को औसतन करीब ₹3.4 लाख एरियर मिलने का अनुमान है.

3.83 फिटमेंट फैक्टर और  6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग

NC-JCM के स्टाफ साइड सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी कहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होंगी और कर्मचारियों को एरियर मिलेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें एरियर मिलने को लेकर पूरा भरोसा है. कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर और सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग रखी है. वेतन आयोग ने इन मांगों को सुना है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि सिफारिशों में क्या शामिल होगा.

Advertisement

8वें वेतन आयोग का गठन कब हुआ?

8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था. इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं. आयोग को रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय मिला है. JPMorgan के मुताबिक, आयोग अपने तय समय का करीब 70% हिस्सा पूरा कर चुका है.

ब्रोकरेज का मानना है कि 2027 के आखिर में बढ़ी सैलरी मिलने से बाजार में खर्च भी बढ़ सकता है. खासकर दोपहिया वाहनों, घरेलू सामान और ज्वेलरी जैसे सामानों की मांग को इससे सहारा मिल सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से बेसिक पे में 50% DA मर्ज करने की मांग, कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Featured Video Of The Day
भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति नए अवसर पैदा करने में कैसे मददगार?

Topics mentioned in this article
8th Pay Commission
8th Pay Commission Salary Hike
8th Pay Commission Fitment Factor
8th Pay Commission Arrear
8th Pay Commission Salary Calculator

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं