जीनत अमान (Zeenat Aman) का नाम सुनते ही दिमाग में एक ऐसी अदाकारा की तस्वीर आती है, जो फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों तक अपनी अदाकारी के साथ अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से भी राज करती रही. जीनत अमान ने अपने समय में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों जैसे अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र आदि के साथ काम किया था. 1985 में जीनत अमान ने मजहर खान से शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें जहान और अजान खान नाम के दो बेटे हुए. आज की इस पोस्ट में हम आपकी मुलाकात एक्ट्रेस के बेटे जहान खान से करवाने जा रहे हैं.
बता दें, जहान खान (Zahaan Khan) पेशे से एक म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हैं. एक संगीतकार के रूप में जहान ने फिल्मों में अपनी पारी शुरू की थी. कपिल शर्मा की फिल्म 'डून्नो वाय: लव इज लव' में जहान ने कमाल का म्यूजिक दिया था. इस फिल्म में जरीना वहाब, मोना अंबेगांवकर और किटू गिडवानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे. जहान खान की वायरल हो रही फोटो में उन्हें वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि बहुत ही खूबसूरत हैं. हालांकि ये फोटोज तो हैं पुरानी पर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जहान खान अपनी मां से भी बहुत प्यार करते हैं और उनकी भी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं. कुछ समय पहले जहान ने मां जीनत अमान (Zeenat Aman Son Photo) की एक फोटो को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस का केवल बैक दिखाई दे रहा था. इस तस्वीर को लोगों ने खूब पसंद किया था. तो कैसे लगे आपको जीनत अमान के बेटे जहान खान? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं