70 और 80 के दशक में ग्लैमर को डिफाइन करने वालीं एक्ट्रेस जीनत अमान उस वक्त सभी के दिलों पर राज किया करती थीं. साल 1976-80 के टाइम की हाइएस्ट पेड हिंदी एक्ट्रेस रहीं जीनत अमान डायरेक्टर्स के लिए हिट का फार्मूला बन चुकी थीं. जीनत अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ अपडेट देती रहती हैं. इन पोस्ट में अधिकतर 'नॉस्टैल्जिक' बातें होती हैं. यानी कि पुराने दिनों को याद कर जीनत कोई ना कोई किस्सा या कहानी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. ऐसे में जीनत हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी यादों से जुड़ा एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा बताया.
जीनत ने किया पुराने दिनों को याद
जीनत अमान हिंदी फिल्मों में एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं. और आज भी वह अपनी उसी छवि को बरकरार रखती हैं. वह अपने स्वैगर के लिए जानी जाती हैं. जीनत सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मी लाइफ से जुड़े किस्से इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर करती रहती हैं. कल जीनत ने एक पोस्ट में 1983 में आई उनकी और अमिताभ बच्चन की फिल्म पुकार के एक बेहद लोकप्रिय गाने ‘समुंदर में नहा कर' से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जीनत ने शेयर किया एक्सपीरियंस
इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि 80 के दशक का गोवा खुशनुमा और खाली हुआ करता था, जिसके चलते इस गाने को एक खाली बीच पर शूट किया गया था. इस गाने में जीनत ने अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती भरे लम्हों का अनुभव बताया. और साथ ही यह भी बताया कि यह गाना पहला गाना था, जिसे अमिताभ ने कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल होने के बाद पहली बार शूट किया था. इस गाने से वह लंबे अरसे बाद शूटिंग पर वापस लौटे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं