Zeenat Aman: जीनत अमान हिंदी सिनेमा की उन एक्ट्रेस में से एक रही है, जो अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा जिंदादिली के लिए जानी जाती हैं. वह फिल्मों के साथ-साथ हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रह चुकी हैं. जीनत अमान ने अपनी जिंदगी में कई लोगों को डेट किया लेकिन एक एक्टर ऐसा भी रहा था, जिसने एक्ट्रेस का न केवल दिल तोड़ा बल्कि उनके साथ काफी बुरा बर्ताव भी किया. इस एक्टर के प्यार में जीनत अमान इतनी दीवानी हो गई थीं, उसकी मारपीट तक को झेला था.
हम बात कर रहे हैं संजय खान की है. जीनत अमान और संजय खान 70 के दशक में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. उस वक्त उनके इन दोनों के रिश्ते की खबरें हर जगह सुनने को मिलती थीं. जीनत अमान और संजय खान की पहली मुलाकात 1970 में फिल्म अब्दुल्ला के सेट पर हुई थी, जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. हालांकि, संजय खान पहले से ही जरीन खान से शादीशुदा थे. लेकिन उन्होंने किसी की परवाह किए बिना जीनत अमान से प्यार का रिश्ता शुरू कर दिया. ऐसी अफवाहें थीं कि जीनत अमान और संजय खान का प्यार इतना बढ़ गया था कि उन्होंने 1978 में जैसलमेर में सीक्रेट शादी कर ली थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#44YearsOfAbdullah 26Sep1980
— BOLLYWOOD MEMORIES (@BollyMemories) September 26, 2024
Aye Khuda Har Faisla
Maine Poochha Chand#RajKapoor #SanjayKhan #ZeenatAman #Danny #KaderKhan #Mehmood #SujitKumar #ParveenBabi #OmParkash #FaridaJalal #Helan and #SanjeevKumar#AnandBakshi #RDBurman
Directed by #SanjayKhan pic.twitter.com/NQ1ZZVF43D
हालांकि संजय खान ने हमेशा जीनत अमान संग शादी की बात से इनकार किया, लेकिन जीनत अमान ने सालों बाद एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की थी. पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक बार संजय खान एक होटल में पार्टी में शामिल होने गए थे और जब जीनत को इस बारे में पता चला, तो वह उन्हें खोजने वहां चली गईं. इसके बाद संजय खान ने उन्हें एक कमरे में खींच लिया और उनके साथ मारपीट की. जीनत अमान ने संजय खान पर अफेयर्स रखने का आरोप लगाया था.
बताया जाता है कि एक्ट्रेस के चेहरे पर कई चोट आई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद, जीनत अमान को एहसास हुआ कि वह गलत आदमी के प्यार में पड़ गई हैं, लेकिन उन्होंने कभी संजय खान के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन उनसे उसी वक्त रिश्ता खत्म कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं