गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) ने दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) के निधन पर दुख जताया. 'रोटी, कपड़ा और मकान' में मनोज कुमार के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता के साथ अपनी फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर कर भावनाओं को व्यक्त किया. 'भारत कुमार' के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए जीनत ने लिखा, "मनोज कुमार के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें."
मनोज कुमार और जीनत ने 1974 में बनी फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. इस फिल्म का निर्देशन खुद मनोज कुमार ने किया था. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. 'रोटी, कपड़ा और मकान' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे पिता के निधन के बाद अपने परिवार की देखभाल करनी पड़ती है. फिल्म का गाना 'मैं ना भूलूंगा' आज भी फिल्म प्रेमियों की यादों में बसा हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनोज कुमार के निधन पर सितारों ने जताया शोक
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का मानना है कि मनोज कुमार देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक थे, जिनका काम आज भी सभी को प्रेरित करता है. उन्होंने बताया, "इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा एक फिल्म निर्माता होता है. अगर भारत में दस फिल्म निर्माता हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा रहे हैं, तो वह हमारे सबसे बेहतरीन, सबसे बड़े फिल्म निर्माता और अभिनेता में से एक थे."

राज बब्बर ने दिवंगत अभिनेता के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' की मांग करते हुए कहा, "फिल्म इंडस्ट्री ने एक रत्न खो दिया है. मनोज कुमार ने देश की गरिमा को मजबूत करने की दिशा में काम किया, सिनेमा में अपने काम के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिया. एक निर्देशक, लेखक और अभिनेता, जिन्होंने देशभक्ति की बात की. वह बहुत महान थे और उन्होंने प्यार के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाई."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं