विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2021

श्रद्धा कपूर के साथ यूट्यूबर भुवन बाम फ्री-फायर के म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर, दिवाली पर रिलीज होगा सॉन्ग

फ्री-फायर गेम डेवलप करने वाली कंपनी गरेना (Garena) दिवाली पर नई पेशकश लेकर आ रही है. जिसमें नजर आएंगे इंडिया के फेमस यूट्यूबर भुवन बम और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर. दरअसल गरेना दिवाली से पहले इस फेस्टिवल पर बेस्ड एक सॉन्ग रिलीज करने वाला है.

श्रद्धा कपूर के साथ यूट्यूबर भुवन बाम फ्री-फायर के म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर, दिवाली पर रिलीज होगा सॉन्ग
श्रद्धा कपूर और भुवन बाम साथ करेंगे काम
नई दिल्ली:

गेमिंग की दुनिया में खास मुकाम हासिल कर चुका फ्री-फायर अब अपने फैन्स की दिवाली को खास बनाने आ रहा है. फ्री फायर गेम डेवलप करने वाली कंपनी गरेना दिवाली पर नई पेशकश लेकर आ रही है. जिसमें नजर आएंगे इंडिया के फेमस यूट्यूबर भुवन बम और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर. दरअसल गरेना दिवाली से पहले इस फेस्टिवल पर बेस्ड एक सॉन्ग रिलीज करने वाला है. जिसमें ये दोनों सेलिब्रेटी साथ नजर आएंगे. वैसे ये पहला मौका नहीं है जब गरेना म्यूजिक वीडियो की दुनिया में कदम रख रहा है. इससे पहले वो वन मोर राउंड नाम का म्यूजिक वीडियो रिलीज कर चुका है.

श्रद्धा और भुवन की किल चोरी

अब फ्री फायर इंडिया ऑफिशियल के ट्विटर हैंडल से श्रद्धा और भुवन के नए गाने का लुक रिलीज किया गया है. कैप्शन है कि आप दिवाली पर एक म्यूजिक वीडियो चाहते हैं. हमें पता है. इसके आगे लिखा है कि किल चोरी में देखिए श्रद्धा कपूर और भुवन बम को. फ्री फायर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शनिवार दोपहर दो बजे. फर्स्ट लुक में देखा जा सकता है कि श्रद्धा और भुवन दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में देख भी रहे हैं. जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फेस्टिवल की चकाचौंध लिए ये एक रोमांटिक नंबर हो सकता है. जो जल्द ही फैन्स के लिए एक म्यूजिकल ट्रीट बनकर आने वाला है.

तेरे-मेरे बीच में क्या है?

इस गाने की शूटिंग के दौरान भी दोनों के कई पिक्स वायरल हुए. जिसमें श्रद्धा कपूर लाल रंग के लहंगा चोली में भुवन लाइट कलर के शॉर्ट कुर्ता पजामा में दिखे. दोनों की तस्वीरें देखकर कई अटकलें भी लगती रहीं. कुछ ही दिन पहले श्रद्धा ने भी भुवन के साथ एक फोटो ट्वीट की. जिसके बाद दोनों के फैन्स उनके कनेक्शन को लेकर कयास लगाते रहे. उन कयासों के असल मायने फ्री फायर के ट्वीट के बाद सामने आए हैं. आपको बता दें कि फ्री फायर गेम के इंडियन यू ट्यूब चैनल पर 9.41 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इस चैनल पर भुवन और श्रद्धा का ये सॉन्ग रिलीज होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvan Bam And Shraddha Diwali Song, Free Fire Diwali Song, Kill Chori Song, Shraddha Kapoor Films, Shraddha Kapoor, Shraddha Kapoor Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com