विज्ञापन

हीरो ही नहीं अब फिल्ममेकर भी बने यश अहलावत, 'खदान' में निभाएंगे दोहरी भूमिका

यश अहलावत अब बॉलीवुड में सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वह फिल्ममेकिंग की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म खदान इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है.

हीरो ही नहीं अब फिल्ममेकर भी बने यश अहलावत, 'खदान' में निभाएंगे दोहरी भूमिका
फिल्ममेकिंग में हाथ आजमा रहे यश अहलावत

उभरते अभिनेता यश अहलावत अब बॉलीवुड में सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वह फिल्ममेकिंग की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म खदान इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां वह एक साथ अभिनेता और एसोसिएट प्रोड्यूसर की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. यह कदम उनके करियर के एक नए और ज्यादा परिपक्व फेज की शुरुआत को दिखाता है.

पीपली लाइव के एक्टर संग स्क्रीन करेंगे शेयर 

हाल ही में फिल्म खदान की शूटिंग छत्तीसगढ़ में पूरी हुई है, जो पूरी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस प्रोजेक्ट में यश सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म की क्रिएटिव दिशा तय करने में योगदान दे रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण Hardhyaan Films के बैनर तले किया जा रहा है और निर्देशन विश्वेश सिंह सहरावत कर रहे हैं. उनकी स्टोरीटेलिंग स्टाइल से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में गहराई और रियल इमोशन देखने को मिलेगा. खास बात यह भी है कि फिल्म में ओमकार दास मनिकपुरी भी नजर आएंगे, जिन्होंने पीपली लाइव से अपनी खास पहचान बनाई थी.

यह भी पढ़ें: Entertainment Top 5: धुरंधर 2' vs बड़े रिकॉर्ड, मोनालिसा का नया ड्रामा और ट्रंप पर बॉलीवुड का मजेदार वार समेत 5 बड़ी खबर

फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है और यश अहलावत हर छोटे-बड़े पहलू पर नजर रखते हुए इसे बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं. उनका मानना है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सीखने और खुद को आगे बढ़ाने का मौका है. सिनेमा के अलावा भी यश एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए टैलेंट को प्लेटफॉर्म देने पर फोकस कर रहे हैं. स्टूडियो 19 फिल्म्स के साथ मिलकर वह इस साल बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया सीजन 7 लॉन्च करने जा रहे हैं, जो नए कलाकारों के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com