विज्ञापन

कौन हैं धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के राइट हैंड रिजवान?, ऋतिक -विक्की को दे चुके हैं ट्रेनिंग, इन 5 फोटोज को देखें जबरदस्त बॉडी

Dhurandhar 2 : मुस्तफ़ा एक सेलिब्रिटी ट्रेनर से एक्टर बने हैं, जिन्होंने 21 साल की उम्र में एक कॉल सेंटर में काम किया था. 'अल्फा कोच' के साथ एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि 2004 और 2005 के बीच, वह एक कॉल सेंटर में सबसे कम उम्र के टीम लीडर थे .

कौन हैं धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के राइट हैंड रिजवान?, ऋतिक -विक्की को दे चुके हैं ट्रेनिंग, इन 5 फोटोज को देखें जबरदस्त बॉडी
Dhurandhar 2 : कौन है मुस्तफा अहमद? धुरंधर 2 में बने रणवीर सिंह के राइट हैंड
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 : आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आजकल हर तरफ चर्चा में है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म का हर किरदार दर्शकों से खूब प्यार और पहचान पा रहा है. इन्हीं किरदारों में से एक है 'रिज़वान', जो फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हमज़ा का राइट हैंड और भारतीय जासूस है. इस किरदार को सेलिब्रिटी ट्रेनर से एक्टर बने मुस्तफ़ा अहमद ने निभाया है. मुस्तफ़ा का सफ़र एक जिम ट्रेनर के तौर पर सिर्फ़ ₹10,000 कमाने से शुरू हुआ था, और आज वह रणवीर सिंह, विक्की कौशल और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर रहे हैं.

कौन हैं मुस्तफा अहमद?

मुस्तफ़ा एक सेलिब्रिटी ट्रेनर से एक्टर बने हैं, जिन्होंने 21 साल की उम्र में एक कॉल सेंटर में काम किया था. 'अल्फा कोच' के साथ एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि 2004 और 2005 के बीच, वह एक कॉल सेंटर में सबसे कम उम्र के टीम लीडर थे और हर महीने 1 लाख की सैलरी कमाते थे. हालांकि, फिटनेस हमेशा से उनका जुनून रहा था, और जिम में हुई एक घटना ने उनकी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी.

एक्टर ने बताया कि जब वह पश्चिमी दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि 40-45 साल की एक महिला को वहां का ट्रेनर नजरअंदाज कर रहा था. उन्होंने उस महिला को वर्कआउट में मदद करने का फ़ैसला किया और लगातार उनकी प्रोग्रेस पर नज़र रखी. दो महीने बाद, उस महिला ने जिम में उन्हें एक लिफाफा दिया और कहा कि इसे घर पहुंचने के बाद ही खोलना. उन्होंने बताया, "मैं बहुत डर गया और परेशान हो गया. मैं घर गया और मुझे एक खत मिला, जिसमें लिखा था कि तुम इसी काम के लिए बने हो, इसी के लिए तुम्हारा जन्म हुआ है, यही तुम्हारी ज़िंदगी का मकसद है, और अगर तुम यह काम नहीं करते हो, तो यह एक गुनाह होगा."

बने नंबर 1 ट्रेनर

उन्होंने बताया कि उस महिला की बातों का उन पर गहरा असर हुआ, और एक हफ़्ते के अंदर ही उन्होंने कॉल सेंटर की नौकरी छोड़ दी. मुस्तफ़ा ने आगे बताया कि एक अच्छी-खासी नौकरी छोड़ने के बाद उनकी मां ने उनसे एक हफ़्ते तक बात नहीं की. उन्होंने आगे बताया, “मैंने वह नौकरी छोड़ दी और जनकपुरी में एक जिम जॉइन कर लिया, जहां मुझे ₹10,000 सैलरी मिल रही थी. बाद में उन्होंने फिटनेस फर्स्ट ज्वाइन किया, जहां ₹18,000 सैलरी मिलती थी. कुछ ही महीनों के अंदर, वह ‘फिटनेस फर्स्ट' में पूरे एशिया के नंबर वन ट्रेनर बन गए.

ऋतिक रोशन के बने ट्रेनर

मुस्तफ़ा ने बताया कि उस समय उनकी पत्नी एक ‘फिटनेस बेकरी' चलाती थीं, जिसकी वजह से उन्हें इस इंडस्ट्री से जुड़ने में काफ़ी मदद मिली. एक सेलिब्रिटी, जो हेल्दी खाने के ऑप्शन ढूंढ़ रहे थे, उन्हें अपने ट्रेनर के ज़रिए इस बेकरी के बारे में पता चला. बाद में मुस्तफा की उस ट्रेनर से दोस्ती हो गई, और तब उन्हें पता चला कि वह ऋतिक रोशन के ट्रेनर हैं.

जब वह ट्रेनर वापस UK चले गए, तो मुस्तफ़ा की पत्नी ने उन्हें सलाह दी कि वह इस मौके का फ़ायदा उठाएं और ऋतिक से संपर्क करें. जिसके बाद वह ऋतिक रोशन के ट्रेनर बनें. बस फिर मुस्तफ़ा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने विक्की कौशल, रणवीर सिंह और यामी गौतम जैसे कई बड़े सितारों (A-listers) को ट्रेनिंग दी.

बॉलीवुड में एंट्री

मुस्तफ़ा ने यामी गौतम की 2025 की फ़िल्म 'धूम धाम' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया. इसके बाद वे आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में नज़र आए, जिसमें उन्होंने उन भारतीय जासूसों में से एक की भूमिका निभाई, जो अरशद पप्पू के गिरोह में घुसपैठ करने में कामयाब रहे थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com