आप किसी एक्टर या एक्ट्रेस या किस नामी शख्स को डेट करना चाहते हैं, ये सवाल आपसे पूछा जाए तो आपका जवाब क्या होगा. गुजरे जमाने की एक्ट्रेस और Rendezvous की ग्रेसफुल होस्ट सिमी ग्रेवाल ने अपने शो में यही सवाल बहुत से सेलिब्रिटी से पूछा था. इसी मजेदार सवाल का शो में आए सेलिब्रिटीज ने दिलचस्प जवाब दिया, जिसे कंपाइल कर एक वीडियो बनाकर सिमी ग्रेवाल ने रेपिड फायर की तरह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. क्या आप जानना चाहें कि कौन सा बॉलीवुड सेलिब्रिटी किसे डेट करना चाहता है. चलिए शुरुआत करते हैं बॉलीवुड एक्टर्स की पसंद से.
रेखा पर फिदा हैं ये एक्टर्स
सिमी ग्रेवाल के इस वीडियो में आपको बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आएंगे. शुरुआत होती है संजय लीला भंसाली से. वो किसे डेट करना चाहेंगे. इस सवाल पर संजय लीला भंसाली ने जवाब दिया वो माधुरी दीक्षित को डेट करना चाहेंगे. इसके बाद नजर आते हैं जैकी श्रॉफ जो इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि वो सुष्मिता सेन को डेट करना चाहते है. इसके बाद वीडियो में दिखेंगे राकेश रोशन और गोविंदा. इन दोनों से भी जब यही सवाल होता है तो दोनों की पसंद एक ही होती है रेखा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन है हसीनाओं की पसंद
इसी वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के नाम भी शामिल हैं. दोनों के ही जवाब ऐसे हैं जिसे सुनकर कोई भी चौंक सकता है. किसके साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे, इस सवाल के जवाब में प्रियंका चोपड़ा का जवाब होता है प्रिंस विलियम के साथ. आगे उन्होंने कहा कि वो वाकई जानना चाहेंगी कि इतनी कम उम्र में प्रिंस बनकर वो कैसा फील करते हैं. इसके बाद नजर आती हैं करीना कपूर. उनसे सवाल होता है तो उनका जवाब होता है राहुल गांधी. हालांकि इस जवाब से पहले वो खुद ये कहती हैं कि ये जवाब कंट्रोवर्शियल हो सकता है. करीना कपूर के इस जवाब पर कुछ यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में तारीफ की है तो कुछ ने हंसते हुए इमोजी पोस्ट किए हैं.
विक्की कौशल, करण जौहर और अन्य लोग 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' की रैप अप पार्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं