सलमान खान अपने पिता को बहुत प्यार करते हैं. अक्सर फिल्म की शूटिंग और ट्रेलर लॉन्च के दौरान वह एक्टर के साथ दिखते हैं. हाल ही में वे सलमान की फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च पर भी मौजूद थे. हालांकि सलीम खान ने मैजिक मोमेंट्स के साथ एक बातचीक में कहा कि वे और सलमान महीनों तक एक-दूसरे से बात किए बिना रह सकते हैं.सलीम ने कहा, "ऐसा हुआ है, हां. अगर वह कुछ ऐसा करता है जो मुझे पसंद नहीं आता या मुझे लगता है कि उसने कुछ गलत किया है, तो मैं उससे बात नहीं करता. फिर, अगर मैं खिड़की के पास बैठा हूं, तो वह आराम से पैरापेट से आगे निकल जाता है. वह मुझसे मिले बिना घर से बाहर निकल जाता है. बाद में, वह यह कहते हुए वापस आता है, 'माफ करना, मैंने जो किया वह सही नहीं था.'
मैंने एक बात नोटिस की है कि जब भी कोई व्यक्ति जीवन में सफल होता है, तो वह एक चीज भूल जाता है , "एक इंसान के रूप में उसका विकास". जब कोई क्रिकेट खिलाड़ी महान बनता है तो वह केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करता है और किसी और चीज पर नहीं. सलीम खान ने यह भी बताया कि उनके और सलमान के बीच अपने पिता से कहीं ज़्यादा दोस्ताना रिश्ता है. अपने पिता के साथ संबंधों के बारे में बात करते हुए सलीम ने कहा, "जब मैं उनके चमड़े के जूतों की आवाज़ सुनता था तो मैं डर जाता था." उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए उस तरह के माता-पिता नहीं बनना चाहते. सलीम ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे उनके दोस्त हों.
सलीम खान के परिवार के बारे में
सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा खान के तीन बेटे हैं, सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान और बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री. वे अर्पिता खान के माता-पिता भी हैं. उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया था. 1981 में सलीम ने एक्ट्रेस हेलेन से दूसरी शादी की. वह भी सलमान और उनके भाई-बहनों के साथ अच्छा रिश्ता रखती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं