दमदार आवाज और लंबी कद-काठी वाले दिग्गज एक्टर रजा मुराद आज भी फिल्मों में काम कर रहे हैं. रजा मुराद आज भी फिल्मों में बड़े-बड़े रोल में नजर आ रहे हैं. रजा ने हाल ही में हिंदी सिनेमा के दो गुजरे सितारे राजकुमार और दिलीप कुमार को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. एक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म गंगा-जमुना देखने के बाद राज कुमार देर रात 1.30 बजे दिलीप कुमार के घर पहुंच गए थे. जब इस बारे में दिलीप कुमार को पता चला तो ट्रेजडी किंग हैरान हो गए. दिलीप कुमार और राजकुमार की मुलाकात की वजह और इसमें क्या हुआ, इसके बारे में रजा मुराद ने आगे क्या बताया चलिए जानते हैं.
रात 1.30 बजे क्या कहने दिलीप के घर पहुंचे थे राजकुमार?
एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया, 'राज कुमार ने फिल्म गंगा जमुना देखी, इस फिल्म में दिलीप साहब ने बेहतरीन काम किया है, इसलिए राज कुमार साहब उनके घर रात को ही पहुंच गये थे, उस वक्त रात के 1.30 बजे थे, दिलीप साहब अचंभित हो गये थे कि राजकुमार इतनी देर रात उनके घर क्यों आए हैं, राजकुमार ने कहा जानी युसूफ...हम तुम्हारी फिल्म गंगा जमुना देखकर यहां आए हैं, हमें पता है कि इस मुल्क में बस दो ही एक्टर हैं, राजकुमार और दिलीप कुमार, और इतना कहकर चले गए. साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म गंगा जमुना एक सुपरहिट फिल्म है. फिल्म की स्टारकास्ट में दिलीप कुमार के साथ-साथ वैजयंतीमाला और नासिर खान अहम रोल में थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजकुमार का फिल्मी करियर
फिल्म कहानी दो अनाथ भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों के बड़े होने पर एक पुलिस ऑफिसर तो दूसरा गैंगस्टर बन जाता है. फिल्म का निर्देशन नितिन बोस ने किया था. राज कुमार के बारे में बता दें उन्होंने हिंदी सिनेमा की 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. राज कुमार ने फिल्म रंगीली (1952) से सिनेमा में एंट्री ली थी. इसके बाद मदर इंडिया (1957), तिरंगा (1992), पाकीजा (1972) और वक्त (1965) जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. राजकुमार का 69 साल की उम्र में 1996 में निधन हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं