हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फैमिली ड्रामा फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को आज 30 साल हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का एक-एक सीन और इसके शानदार गाने आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं. जब भी फैमिली ड्रामा फिल्म की बात चलती है, तो सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का नाम लिस्ट में टॉप पर आता है. अब 'हम आपके हैं कौन' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान और माधुरी को एक डांस सीन शूट करते देखा जा रहा है. इस सीन में शूट खत्म होने के बाद माधुरी अपना हाथ झटकते दिख रही हैं.
थ्रोबैक वीडियो में क्या है?
बता दें, इस वायरल वीडियो में सलमान खान और माधुरी दीक्षित एक धुन पर कभी एक-दूजे को देख नाच रहे हैं, तो कभी-कभी हाथों में हाथ डाल मटक रहे हैं. यह सीन दो शॉट में होता देखा जा रहा है, जैसे ही यह सीन खत्म होता है, माधुरी को गुस्से में अपना हाथ झटकते हुए देखा जाता है. इसके बाद सलमान खान उसी स्टेप में स्टेचू की तरह खड़े रहते हैं और फिर उनके हाथ में फिल्म में नौकर के रोल में दिखे लल्लू (लक्ष्मीकांत बेर्डे) अपना हाथ डाल देते हैं और जब सलमान को होश आता है, तब वो लल्लू को देख शॉक्ड हो जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूजर्स के कमेंट्स
अब इस वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ रखी है. इस वीडियो पर एक यूजर ने पूछा है, 'एंड में माधुरी क्यों गुस्सा हुईं?, एक ने लिखा है, 'मैं फिल्म दोबारा देखने जा रहा हूं'. एक और लिखता है, 'यह एक सीन के लिए कितनी मेहनत करते हैं'. सलमान के एक फैन ने लिखा है, 'भाई कितने टफ हैं'. फिल्म 'हम आपके हैं कौन' 5 अगस्त 1995 को रिलीज हुई थी और इसके राजश्री प्रोडक्शन के तहत बनाया गया था. फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं