राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाते हैं. एक समय था जब उनके आगे कोई भी दूसरा एक्टर नहीं टिकता था. उनके आगे डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी रहती थी और दर्शक भी उनके दीवाने थे. लेकिन फिर अमिताभ बच्चन का दौर आया और राजेश का सितारा धीरे-धीरे चमक खोने लगा. शायद इसी लिए राजेश कहीं न कहीं अमिताभ से इनसिक्योर फील करने लगे थे. अमिताभ बच्चन के आने के बाद राजेश खन्ना कहीं न कहीं पीछे छूट रहे थे और इसी वजह से वह खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे थे. भले ही राजेश खन्ना की पॉपुलैरिटी कम हो रही थी लेकिन उनके एटीट्यूड में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने फीस भी कम नहीं की.
‘नहीं बदला रवैया'
मशहूर फिल्म जर्नलिस्ट अली पीटर जॉन ने बताया था कि डिंपल कपाड़िया से शादी के बाद राजेश खन्ना के करियर में गिरावट आनी शुरू हो गई थी. डीएनए इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अली पीटर जॉन ने कहा कि, ‘शादी के बाद उनका करियर ग्राफ नीचे गया, लेकिन उन्होंने अपनी फीस कम नहीं की और न ही अपना रवैया बदला.' राजेश खन्ना न सिर्फ अमिताभ के करियर बल्कि उनके पर्सनल लाइफ में भी इंटरफेयर करने लगे थे. अली पीटर जॉन ने कहा कि, ‘राजेश खन्ना ने जया भादुरी से कहा- क्यों तुम इस आदमी के साथ घूमती हो? तुम्हारा कुछ नहीं होगा.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जया ने दी बद्दुआ
फिल्म बावर्ची के सेट पर राजेश खन्ना ने कई बार अमिताभ को नजरअंदाज किया और उनका अपमान भी किया था. इस बात से नाराज जया बच्चन ने उस वक्त राजेश खन्ना को मानो बद्दुआ देते हुए कहा था कि एक दिन देखना ये कहां होगा और तुम कहां होगे. उनकी ये बात बाद में सच में बदली और राजेश खन्ना का सूरज डूबने लगा. वहीं अमिताभ आज सदी के महानायक कहे जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं