दिलीप कुमार ने फिल्मी दुनिया में लंबा सफर तय किया है और पीढ़ियों को अपने सामने से गुजरते देखा है. उनके साथ गुलशन ग्रोवर ने भी कई फिल्मों में काम किया है. एक पर्दे का अजीम एक्टर और एक पर्दे का बैड मैन. दोनों की जोड़ी और साथ खूब अलग तरह का था. न सिर्फ फिल्मी पर्दे पर बल्कि फिल्मों से इतर भी. इन दोनों की वायरल हो रही ये पुरानी तस्वीर फिल्म मशाल की है. जिसमें अकेले दिलीप कुमार ने कॉलोनी के लड़कों की फुटबॉल टीम को मात दी थी. सिर्फ मशाल ही नहीं गुलशन ग्रोवर और दिलीप कुमार ने कानून अपना अपना, सौदागर सहित कुछ और भी फिल्मों में साथ काम किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पार्टी के प्लान्स पर फिरा पानी
दिलीप कुमार और संजय दत्त कानून अपना अपना नाम की मूवी में काम कर रहे थे. इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर भी थे. एक इंटरव्यू में गुलशन ग्रोवर ने खुद बताया कि संजय दत्त के पड़ोसी होने के नाते दिलीप कुमार पिता की तरह उनका ध्यान रखते थे और उन पर नजर भी रखते थे. अक्सर वो फिल्म के सीन्स की बारीकियों को लेकर उन दोनों से डिसकस किया करते थे. कई बार संजय दत्त और गुलशन ग्रोवर उनसे नजरे बचा कर पार्टी के लिए जाया करते थे. एक दिन दोनों निकलने की फिराक में थे कि एलिवेटर पर ही दिलीप कुमार ने उन्हें पकड़ लिया. दोनों के पार्टी के प्लान्स चौपट हो गए. दिलीप कुमार उन्हें अपने साथ ले गए और सीन की रिहर्सल करवाने लगे.
ठीक करवाया डायलॉग
वैसे तो गुलशन ग्रोवर, दिलीप कुमार से काफी ज्यादा जूनियर थे. लेकिन मशाल फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान ऐसा भी हुआ कि गुलशन ग्रोवर ने उन्हें डायलाग के लिए टोक दिया. असल में दिलीप कुमार ने सेट पर ही कुछ इंप्रोवाइज किया था. जिसकी वजह से डायलोग चेंज हो गया था. गुलशन ग्रोवर ने उन्हें उसी समय टोक कर सही डायलॉग बताया. इस पर दिलीप कुमार मुस्कुरा दिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं