विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2023

जैकेट उतारी, मुझे ढका और... जब रोमांटिक बारिश में दिलीप कुमार ने किया था सायरा बानो को कुछ ऐसे शादी के लिए प्रपोज

दिग्गज अदाकारा सायरा बानो ने नए इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिलीप कुमार द्वारा बरसात के मौसम में मिले शादी के प्रस्ताव का एक अनसुना किस्सा सुनाया है.

जैकेट उतारी, मुझे ढका और... जब रोमांटिक बारिश में दिलीप कुमार ने किया था सायरा बानो को कुछ ऐसे शादी के लिए प्रपोज
सायरा बानो ने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में सुनाया दिलीप कुमार से जुड़ा नया किस्सा
नई दिल्ली:

दिग्गज अदाकारा सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. वहीं एक्ट्रेस के सोशल मीडिया के कदम रखने के बाद से वह अपनी और दिलीप साहब से जुड़े अनसुने किस्सों को फैंस के साथ शेयर कर रही है, जिसे सुनने के लिए फैंस भी बेताब नजर आए हैं. इसी बीच सायरा बानो ने बारिश के मौसम में दिलीप कुमार द्वारा मिले प्रपोजल का एक पुराना किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है, जो सुर्खियों में आ गया है. 

अपने लेटेस्ट पोस्ट में सायरा बानो ने दिलीप साहब के साथ कुछ तस्वीरें तस्वीरें शेयर की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,  “बारिश बारिश स्पेन जाओ! जब 7 साल की एक बच्ची लंदन में पढ़ रही थी, तो हम सभी ने अपने दोस्तों के साथ यह लाइन्स कई बार गायी हैं.! वह जानता है क्यों कि इस मौसम में यह आम बात थी... आप कभी नहीं जानते कि कब सूरज चमकेगा और कब बारिश होगी. यह हम बच्चों का आम मंत्र था.”

इसके आगे वह शादी के प्रपोजल पर बात करते हुए कहती हैं, "साहब को बारिश बहुत पसंद थी और अगर वह किसी मीटिंग में घर से बाहर होते और पहली बारिश होती... तो वह तुरंत खुशी से मुझे फोन करते और कहते 'सायरा, बारिश हो रही है!' दरअसल, कई साल पहले जब हम एक रात जुहू बीच से गुजर रहे थे तब अचानक बारिश हो गई और उन्होंने अपनी जैकेट उतारी और मेरे कंधों पर डाल दी... वह जादुई रात थी जब हम उनकी कार में बैठे और उन्होंने मुझसे पूछा... 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'' 

इतना ही नहीं दिलीप कुमार के खेती करने से जुड़े अनसुने किस्से सुनाते हुए सायरा बानो ने कैप्शन में आगे लिखा, "बाद के वर्षों में दिलीप साहब ने ख़ुशी-ख़ुशी महाराष्ट्र के एक हिल स्टेशन पर एक खूबसूरत ज़मीन खरीदी... साहब हमेशा दिल से एक किसान और पेशावर में एक बहुत सम्मानित पठान फल व्यापारी के गौरवान्वित बेटे थे. हम बारिश में पथरीली और हरी-भरी जमीन पर अपनी छतरियों के साथ मैकिनटोश पहनकर मीलों तक चलते थे, चमकदार पत्थर उठाते थे और एक-दूसरे से आगे निकलने की रेस में उन्हें जहां तक हो सके फेंकते थे... बेशक, साहब हमेशा जीतते थे... मैं हमेशा दौड़ती थी और इन पत्थरों को इकट्ठा करती थी... और मेरे पास अभी भी वह हर पत्थर है, जिसे वह हवा में उड़ाकर ले जाते थे." इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. 

रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुईं आलिया भट्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saira Banu, Saira Banu  dilip Kumar, Dilip Kumar Love Story, Dilip Kumar Marriage Proposing, Dilip Saira, Bollywood Couple, Bollywood Love Story, Bollywood News In Hindi, Bollywood News,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com