अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो अपनी करियर से लेकर जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं. एक समय ऐसा था जब अमिताभ बच्चन बुरी लत से गुजर रहे थे. उन्हें दिनभर में कई सिगरेट पीने की लत लग गई थी. इतना ही नहीं बिग बी शराब का भी नशा करते थे और जमकर नॉनवेज खाते थे. लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने इन सभी चीजों को छोड़ दिया था. उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी सभी बुरी लतों को आज से 44 साल पहले ही छोड़ दिया था.
इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने साल 1980 में किया था. बिग बी ने उस वक्त इंडिया टुडे को इंटरव्यू दिया था. उस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा जिंदगी से जुड़ी खास बातों पर चर्चा की. अमिताभ बच्चन ने अतीत में एक चेन-स्मोकर, मांस खाने वाले और शराब पीने वाले होने के बारे में बात की और खुलासा किया कि उन्होंने यह सब क्यों छोड़ दिया. हालांकि अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके फैसले धर्म से प्रेरित नहीं थे. उन्होंने कहा, 'मैं अब स्मोकिंग नहीं करता, शराब भी नहीं पीता और मांस भी नहीं खाता हूं. यह कोई धार्मिक मामला नहीं है, बल्कि यह केवल स्वाद का मामला है. हमारे परिवार में, मेरे पिता शाकाहारी हैं और मेरी मां नहीं हैं. इसी तरह जया मांस खाती हैं और मैं नहीं. मैं मांस खाता था. मैं शराब पीता और स्मोकिंग भी करता था, लेकिन अब मैंने उन्हें छोड़ दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिग बी ने आगे कहा, 'कलकत्ता में मैं एक दिन में 200 सिगरेट पीता था - जी हां, 200, लेकिन फिर मैंने बॉम्बे आने के बाद इन सब चीजों को छोड़ दिया. मैं शराब भी पीता था. जो भी हाथ में आता था, पी लेते थे लेकिन कुछ साल पहले मैंने फैसला किया कि मुझे वास्तव में इसकी जरूरत नहीं है. मेरी आदतें मुझे कोई समस्या नहीं देती हैं सिवाय जब मैं विदेश में शूटिंग कर रहा होता हूं. तब, शाकाहारी भोजन मिलना मुश्किल हो जाता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं