- सोफी चौधरी ने शेयर किया वीडियो
- शख्स ने बचाई बच्चे की जान
- खतरे की नहीं की परवाह
'झलक दिखला जा 7' का हिस्सा रहने वाली और बिग बॉस 8 (Bigg Boss 8) में मेहमान के तौर पर घर में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस सोफी चौधरी (Sophie Choudry) अपने ग्लैमरस फोटोज और वीडियो के लिए जानी जाती हैं. लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस वीडियो (Viral Video) में एक शख्स अपनी जान की बाजी लगाकर पटरियों पर गिरे एक बच्चे की जान बचाता है जबकि सामने से तेज रफ्तार में रेलगाड़ी आ रही होती है. सोफी ने इस शख्स को सुपरहीरो बताया है.
Because real superheroes exist... full of courage, kindness & selflessness???????????????????????????????? #MayurShelkhe https://t.co/2pLDxh4XJJ
— Sophie C (@Sophie_Choudry) April 20, 2021
सोफी ने एक वीडियो रीट्वीट कर शेयर किया है. इस वीडियो को देख आप भी पहले हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में शख्स के द्वारा किए गए इस महान काम की सोफी सराहना करती हैं. दरअसल महाराष्ट्र के मुंबई डिवीजन में रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे का संतुलन बिगड़ने पर वो रेल की पटरियों पर गिर जाता है. इतने में सामने से ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही होती है. इतने में मयूर शेल्के अपनी जान पर खेल कर उस बच्चे की जान को बचाते हैं. ये पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सोफी ने कहा- 'क्योंकि असली सुपरहीरो मौजूद हैं ... साहस, दया और निस्वार्थता से भरा हुआ' सोफी ने मयूर शेल्के के इस जज्बे की जमकर तारीफ की. बता दें कि सोफी को 'शादी नंबर 1', 'शूटआउट एट वडाला', 'वंस अपॉन अ टाइम मुंबई दोबारा' जैसी बड़ी फिल्मों में देखा जा चुका है, लेकिन बता दें कि शानदार फिल्में करने के बाद भी सोफी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वे अपने ग्लैमरस फोटोज के चलते आए दिनों सुर्खियां बटोरी लेती हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं