कॉमेडियन व एक्टर वीर दास (Vir Das)
- नेटफ्लिक्स पर आने वाला है न्यू प्रोग्राम
- कॉमेडी करते दिखेंगे वीर दास
- ट्रेलर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:
एक्टर वीर दास (Vir Das) ने 2017 में पहले भारतीय कॉमेडियन के रूप में अपने नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल अब्रॉड अंडरस्टैंडिंग से इतिहास बनाया था. यह कार्यक्रम अप्रैल 2017 में रिलीज हुआ था, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) ने उन्हें अपने दूसरे नेटफ्लिक्स स्पेशल के लिए भी तुरंत साइन कर लिया. नए शो के ट्रेलर में "शी वॉज आस्किंग फॉर इट" (She Was Asking For It) के रूप में समाज में स्त्रियों के निजी अधिकारों के प्रति मौजूद द्वेषपूर्ण रवैये से जुड़ा मुद्दा उठाते हैं. वैसे देखा जाए तो अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता क्रिस रॉक, केविन हार्ट, कोई श्यूमर, अली वोंग आदि ही अपने स्पेशल्स में नेटफ्लिक्स पर नजर आए हैं.
Simmba फिल्म के ये 5 धमाकेदार डायलॉग, जो रणवीर सिंह को बनाते हैं 'दबंग पुलिसवाला'
इस बार वीर दास (Vir Das) एक और शानदार कॉमेडी स्पेशल 'लूजिंग इट' (Loosing It) के साथ वापस आए हैं. अब नए शो का पहला ट्रेलर व पोस्टर भी आ चुका है. इस स्पेशल एपिसोड के एक छोटी सी क्लिप के एक सेगमेंट में वीर महिलाओं के प्रति उत्पीड़न के वैश्विक मुद्दे को संबोधित करते हुए "शी वॉज़ आस्किंग फॉर इट" के सामान्य रूढ़िवादी जुमले को व्यंग्य के साथ दोहराते हैं. इसमें कॉमेडी का उपयोग करते हुए वीर समाज की मानसिकता के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण विषय उठाते हैं.
Simmba Trailer: मूछों को ताव देते हुए रणवीर सिंह की धाकड़ एंट्री, ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मची सनसनी
इसके बारे में बोलते हुए वीर दास (Vir Das) ने कहा, "लूज़िंग इट असल में मेरे यात्रा अनुभवों, राजनीति की समझ आदि के आधार पर लिखा गया है. अगले हफ्ते इसकी रिलीज पर मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए अत्यंत उत्साहित हूं. मुझे उम्मीद है कि इसे भी दर्शकों का वही प्यार मिलेगा जो उन्होंने अब्रॉड अंडरस्टैंडिंग को दिया." यह स्पेशल शो नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में 11th दिसंबर से देखा जा सकता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vir Das, Indian Comedian Vir Das, Netflix