Vettaiyan Trailer: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. बीते दिनों फिल्म का साउथ की भाषा में ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया गया. लेकिन रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के हिंदी भाषी फैंस वेट्टैयन के हिंदी ट्रेलर बेसब्री से इतंजार कर रहे थे, जो इंतजार अब खत्म हो गया है. जी हां, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों सुपरस्टार का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है.
जेलर की तरह वेट्टैयन में भी एक बार फिर से रजनीकांत का पुलिस ऑफिसर का अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म में की तरह वेट्टैयन के ट्रेलर में भी उनका शानदार एंट्री और एक्शन देखने को मिल रहा है. वहीं अमिताभ बच्चन फिल्म में वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन न्याय और अन्याय की जंग लड़ते हुए दिखने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के फैंस वेट्टैयन के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार रजनीकांत को एक साथ दोबारा पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. दर्शक फिल्म में दोनों महान कलाकारों को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि पूरे 33 साल बाद बिग बी और रजनीकांत एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. बता दें कि इससे पहले भी दोनों बड़े कलाकार कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. आखिरी बार दोनों 1991 में रिलीज हुई फिल्म हम में एक साथ नजर आए थे. इसके अलावा अंधा कानून और गिरफ्तार मूवी में भी रजनीकांत और अमिताभ बच्चन ने साथ काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं