Amitabh Bachchan Shared Vettaiyan Hindi Trailer: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेट्टैयन पिछले काफी समय से सुर्खियों में है. लेकिन हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था. लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम फैमिली के साथ वेट्टैयन की नई झलक फैंस के साथ पेश की है, जिसे देखकर फैंस भी काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और फिल्म में दो सुपरस्टार होने से इसे ब्लॉकबस्टर बताते हुए दिख रहे हैं.
ट्रेलर में एक बार फिर सुपरस्टार रजनीकांत पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि अमिताभ बच्चन वकील की भूमिका निभाते दिख रहे हैं. खास बात यह है कि वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन न्याय और अन्याय की जंग लड़ते हुए नजर आने वाले हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पूरे 33 साल बाद बिग बी और रजनीकांत एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जिसके चलते यह फिल्म और खास बनती है. इसी बीच ट्रेलर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, वेट्टैयन द हंटर आ गया है. इसे शेयर करते ही एक यूजर ने लिखा,
बता दें कि इससे पहले दोनों सुपरस्टार को अंधा कानून और गिरफ्तार जैसी कई फिल्मों में साथ देखा गया. जबकि आखिरी बार वह 1991 में रिलीज हुई फिल्म हम में एक साथ नजर आए थे.
गौरतलब है कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत 30 सितंबर को अस्पताल में एडमिट हुए थे, जिसके बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगते हुए नजर आए. वहीं चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थलाइवा शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए, जिसके बाद उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन औऱ अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए पोस्ट शेयर किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं