विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2021

Varun और Natasha की मेहंदी सेरेमनी की Photos हुईं Viral, यूं रोमांटिक अंदाज में पोज देते आए नजर

वरुण (Varun Dhawan) और नताशा (Natasha Dalal) की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हन वरुण के नाम की मेहंदी हाथों में लगाए हुए नजर आ रही हैं.

Varun और Natasha की मेहंदी सेरेमनी की Photos हुईं Viral, यूं रोमांटिक अंदाज में पोज देते आए नजर
वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा (Natasha Dalal) की मेहंदी सेरेंमनी की तस्वीरें हुईं वायरल
  • वरुण और नताशा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल
  • फोटो में रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखे कपल
  • फैंस क भी खूब पसंद आ रही वरुण और नताशा की तस्वीरें
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी बचपन की खास दोस्त नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी को लेकर फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. वहीं, हाल ही में वरुण और नताशा की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हन वरुण के नाम की मेहंदी हाथों में लगाए हुए नजर आ रही हैं. 

वूंपला से लेकर विरल भयानी और वरुण धवन (Varun Dhawan) के फैनपेज ने इन तस्वीरों को साझा किया है. फोटो में नताशा दलाल (Natasha Dalal) व्हाइट लहंगा पहने नजर आ रही हैं तो वहीं वरुण  धवन भी उनसे मैच करते हुए शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं. दोनों की मेहंदी की इन तस्वीरों में खास अंदाज देखने को मिल रहा है. कुछ फोटो में वरुण धवन जहां अपनी पत्नी को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ फोटो में वह उनके साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वरुण की हल्दी सेरेमनी की फोटो भी खूब वायरल हुई थीं.

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने बीते 24 दिसंबर को शादी की थी. उनकी शादी से जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक फोटो में वरुण धवन और नताशा दलाल हाथ पकड़कर सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे थे. बता दें कि वरुण और नताशा बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त हैं. उनकी शादी को लेकर दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सारा अली खान और कई बॉलीवुड कलाकारों ने बधाइयां दी थीं. दूसरी और एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए हैं. फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Natasha Dalal, Varun Dhawan With Natasha Dalal, Varun Dhawan Photos, Natasha Dalal Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com