राज कुमार (Raj Kumar) , नाना पाटेकर (Nana Patekar) और ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) स्टारर फिल्म तिरंगा (Tiranga) 1993 में आई थी. फिल्म के निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित थी. फिल्म में बड़े स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी. आज भी यह फिल्म काफी पसंद की जाती है. यह फिल्म राज कुमार और नाना पाटेकर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में नाना की हीरोइन थी बेहद ग्लैमरस और चार्मिंग एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर. फिल्म में वर्षा ईमानदार और बेहद ग़ुस्सैल पुलिस इंस्पेक्टर शिवाजीराव वाघले यानी नाना पाटेकर के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) का नाम भी शामिल है. वर्षा का जन्म 28, फरवरी, 1965 को गोवा के एक कोंकणी परिवार में हुआ था. उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्म गम्मत जम्मत से की थी. यह फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी. इसके बाद वर्षा 1988 में बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय पौराणिक सीरियल महाभारत में नज़र आईं, जिसमें उन्होंने उत्तरा का रोल प्ले किया.
वर्षा ने 1991 में आई फिल्म 'दूध का कर्ज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बाद में वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हत्या' में भी नज़र आई थीं. वह रजनीकांत, नाना पाटेकर, जितेंद्र, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े स्टार्स के साथ बतौर हीरोइन नजर आई थीं. हनीमून, शिकारी, साथी, इंसानियत के देवता, मुकदमा, तिरंगा और चेहरा जैसी फ़िल्मों में उन्हें काफी पसंद किया गया. हालांकि कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद भी वह अपनी जगह बॉलीवुड में नहीं बना पाईं.
2000 में म्यूजिक डायरेक्टर रविशंकर शर्मा के बेटे अजय शर्मा से शादी कर ली. काफी समय बाद वह चर्चा में कब आई थीं, जब उनके ससुर ने उन्हें और उनके पति को प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था. दरअसल, 2012 में जब वर्षा के पति अजय शर्मा के पिता रविशंकर शर्मा का निधन हुआ तो अजय की बहनों ने वर्षा पर ये आरोप लगाया कि उन्होंने पूरी संपत्ति हड़प ली है. बाद में खुलासा हुआ कि रवि शंकर शर्मा ने अजय और वर्षा को वसीयत का हिस्सा नहीं बनाया था और पूरी प्रॉपर्टी अपनी बेटियों के नाम कर दी थी. रविशंकर शर्मा ने वसीयत में ये लिखा था कि बेटे-बहू ने उन्हें कभी कोई मदद नहीं की, ना ही कभी उनकी देखभाल की, इसलिए उनके निधन के बाद बेटे-बहू को संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा.
वर्षा अब बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई हैं. वह आए दिन फोटो वीडियो और वर्क डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वहीं इन दिनों वह रिजनल सिनेमा में भी एक्टिव हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं