पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतगणना जारी है. कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में BJP का सूपड़ा साफ कर दिया है. स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है. बठिंडा नगर निगम कांग्रेस के खाते में 53 साल बाद आई है. इस तरह BJP की पंजाब में हो रही इस हार को किसान आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस और शिव सेना उर्मिता मातोंडकर ने बीजेपी की इस हार को लेकर ट्वीट किया है. उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है.
#PunjabMunicipalElection2021 the Verdict is clear !!#FarmersMakelndia
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) February 17, 2021
उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने पंजाब के निकाय चुनावों के नतीजों पर अपने ट्वीट में लिखा है, '#PunjabMunicipalElection2021 जनादेश एकदम साफ है! #FarmersMakelndia' इस तरह उन्होंने बीजेपी की हार को सीधे तौर पर किसान आंदोलन से जोड़ा है. किसान तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं.
बता दें कि पंजाब निकाय चुनाव (Punjab Municipal Election 2021 Result ) में 9,222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. चुनाव में सबसे ज्यादा 2,831 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. जबकि पार्टी के तौर पर देखें तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 2,037 उम्मीदवार खड़े किए हैं. कांग्रेस के मुक्तसर के उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया है. कृषि कानूनों को लेकर किसानों के विरोध का सामना कर रही, बीजेपी ने 1,003 उम्मीदवार ही खड़े किए हैं. इस बार पार्टी अपने सहयोगी दल शिरोमणी अकाली दल के बिना चुनाव लड़ रही है. शिरोमणी अकाली दल अपने 1,569 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रही हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं