विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2021

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की घटना पर Richa Chadha को आया गुस्सा, बोलीं- महिलाओं के लिए नरक है उन्नाव...

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है. ऋचा चड्ढा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) को महिलाओं के नरक तक बता दिया है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की घटना पर Richa Chadha को आया गुस्सा, बोलीं- महिलाओं के लिए नरक है उन्नाव...
उन्नाव (Unnao) की घटना पर ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) से तीन बहनों की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि तीन नाबालिग दलित लड़कियां जंगल में जानवरों का चारा लेने गई थीं. लेकिन दो मृत मिलीं और एक बेहोश. घर वालों का कहना है कि तीनों लड़कियां आपस में बंधी हुई थीं. वाकया उन्नाव के बबरुहा गांव का है. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है. ऋचा चड्ढा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव को महिलाओं के नरक तक बता दिया है. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने उन्नाव की घटना पर ट्वीट किया है, 'स्वर्ग और नरक धरती पर हैं और उन्नाव महिलाओं के लिए नरक है, खास तौर पर उनके लिए बहुत ही खराब. जिंदगी की खातिर जंग लड़ रही लड़की के लिए प्रार्थना, इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिस वजह से ऐसा बार-बार हो रहा है. उन्नाव हाथरस नहीं बनेगा. दोषियों को सजा दी जाए तुरंत...'

बता दें कि मामले कि नजाकत को देखते हुए रात में ही लखनऊ से ए डी जी लखनऊ जोन एस एन साबत और आई जी जोन लक्ष्मी सिंह उन्नाव पहुंच गई थीं. दोनों अफसरों ने रात में ही मौका मुआयना किया और जरूरी निर्देश दिए. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है जो जांच पड़ताल कर रही है. एहतियातन गांव में काफी फ़ोर्स तैनात कर दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao, Richa Chadha, Uttar Pradesh, Richa Chadha Says Unnao Is Hell For Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com