बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ साथ खूबसूरती की भी कद्र की जाती है. ऐश्वर्या राय, सुष्मिता सेन और दीया मिर्जा की तरह एक और खूबसूरत लड़की ने बॉलीवुड में कदम रखा था. इस लड़की ने मिस इंडिया बनकर लोकप्रियता बटोरी और मिस यूनिवर्स में भी भारत को रिप्रेजेंट किया. इसके बाद फिल्मों में भी इसकी एक्टिंग की तारीफ की गई. अगर फोटो में स्कूल ड्रेस पहन कर खड़ी इस हीरोइन को अभी भी पहचान नहीं पा रहे हैं तो आपको हमारी मदद की जरूरत है. फोटो में अपने स्कूली दोस्तों के साथ खड़ी ये लड़की है नेहा धूपिया. नेहा धूपिया ने मिस इंडिया बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था और कई शानदार मूवीज उनके खाते में आईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिस इंडिया बनने के बाद मारी बॉलीवुड में एंट्री
जूली, शिखर, हे बेबी, दिल्ली हाइट्स, शूट आउट एट लोखंडवाला, चुप चुप के, क्या कूल हैं हम, रक्त, कयामत जैसी फिल्मों में काम करने के बाद नेहा ने टीवी की ओर रुख किया और वो रियलिटी शो में होस्ट बनकर दिखीं. नेहा धूपिया की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है. नेहा धूपिया ने 2018 में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अंगद बेदी से जल्दबाजी में शादी की क्योंकि वो पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी. शादी के पांच महीने बाद नेहा ने बेटी को जन्म दिया था. नेहा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने आनन फानन में अंगद बेदी से शादी कर ली थी. जब उन्होंने अपने घर में बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं तो जल्दबाजी में घरवालों ने महज 72 घंटों में ही उनकी और अंगद की शादी करा दी.
पुराने दौर के साथियों के साथ शेयर किया पोस्ट
कुछ समय पहले की गई इस पोस्ट में नेहा ने अपने पुराने दौर को याद करते हुए लिखा है - उस वक्त ना तो सेल फोन्स थे और ना ही सोशल मीडिया.कोई बड़ी डील नहीं, हम ऐसे ही हैंग आउट किया करते थे. सर्दियों में पेड़ के नीचे, वो भी दिन थे. इसके साथ ही नेहा ने फोटो में दिख रहे अपने दोस्तों को भी टैग करके उनको याद किया है. नेहा के करियर की बात करें तो हालांकि उन्होंने कम ही फिल्में की हैं लेकिन उनकी बिंदास पर्सनेलिटी और उनका लाइफस्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है.रियलिटी शो के अलावा नेहा एड, एंडोर्समेंट, ब्रांड शूट्स और मॉडलिंग के जरिए काफी कमाई कर लेती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं