सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) का हर कोई दीवाना है. क्रिकेट फैंस ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें चाहते हैं. उनका पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar Full Name) है, जो भारतीय पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रह चुके हैं, जिन्होंने भारत की नेशनल क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पहले जर्नलिस्ट कौन हैं, जिन्होंने उनका इंटरव्यू लिया था. लेकिन अब वह बॉलीवुड के विलेन कहलाते हैं. यह और कोई नहीं एक्टर टॉम अल्टर हैं.
टॉम अल्टर बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जो अपने अंग्रेजों वाले लुक के चलते काफी फेमस हुए. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में अंग्रेज अफसरों और विदेशी कैरेक्टर अदा किए. वहीं खलनायक के रोल में काफी फेमस हुए. लेकिन इससे पहले वह एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट थे. उन्होंने साल 1980 से लेकर 1990 के दशक में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट का काम किया. वह पहले जर्नलिस्ट थे, जिन्होंने टीवी पर सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू लिया था, जब वह क्रिकेट में कदम रखने जा रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

22 जून 1950 में मसूरी में जन्मे टॉम अल्टर मूल रूप से अमरीकी थे. उन्हें हिंदी सिनेमा और भारतीय थियेटर में उनके काम के लिए पहचाना जाता है. जबकि 2008 में वह पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुके हैं. उन्होंने कैरोल इवान्स अल्टर से 1977 में शादी की. जबकि 29 सितंबर 2017 में 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. टॉम ऑल्टर शक्ल से पूरे अंग्रेज लगते थे. मगर अपने रंग रूप के विपरीत वह हिंदी बोलने के इतने अच्छे थे कि उन्हें भारत का ब्रांड एंबेसडर कहा जाता था. साथ ही उर्दू भाषा भी उनकी पहचान हुआ करती थी.
टॉम अल्टर को शक्तिमान, यहां के हम सिकंदर, स्मोक, हमारी पल्टन और शतरंज के खिलाड़ी के लिए जाना जाता है. वहीं शक्तिमान में वह माहगुरू के रोल में काफी फेमस भी हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं