हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिनकी रील और रियल लाइफ में ज्यादा अंतर नहीं रहा है. इन अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती और फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब नाम कमाया है. हिंदी सिनेमा में 60 से 90 तक का दौर फिल्मों का गोल्डन पीरियड था. इस दौर में हिंदी सिनेमा को कई स्टार्स मिले, जिसमें इस अभिनेत्री को आज भी कोई नहीं भूला है. कहना गलत नहीं होगा कि यह अभिनेत्री इंडियन सिनेमा की शान बन चुकी हैं. अपने दौर में इस अदाकारा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. फिलहाल पर्दे से दूर हैं, लेकिन यह लाइमलाइट में आज भी बराबर बनी रहती हैं.
कौन है ये एक्ट्रेस?
इनकी खूबसूरती आज 70 साल की उम्र में भी बरकरार है. आज भी जब यह अदाकारा किसी बी-टाउन पार्टी में दिखती हैं, तो पैप्स के कैमरे इनकी ओर मुड़ जाते हैं. दरअसल, बात कर रहे हैं इंडियन सिनेमा की सदाबहार और बेमिसाल एक्ट्रेस रेखा की. रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं, जो 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में पैदा हुईं. रेखा ने 70 के दशक में फिल्म सावन भादो से सिनेमा में एंट्री ली थी. रेखा का 40 साल का शानदार फिल्मी करियर रहा है. रेखा ने अभी तक 180 फिल्मों में काम किया है. रेखा की हिट फिल्मों में 'उमराव जान' (1981), 'मुकद्दर का सिकंदर' (1978), 'खूबसूरत' (1980), 'इजाजत' (1987), 'खून भरी मांग' (1988) और 'सिलसिला' (1981) शामिल हैं
एक्ट्रेस की पेचीदा पर्सनल लाइफ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेखा की पर्सनल लाइफ में बहुत उथल पुथल रही है. 1990 में शादी के 6 महीने बाद ही उनके पति की मौत हो गई थी. इससे पहले रेखा का नाम अमिताभ बच्चन संग खूब जुड़ा था और दोनों के अफेयर के चर्चे पूरे बी-टाउन में थे. रेखा आज सिंगल लाइफ जीती हैं, लेकिन रेखा की खूबसूरती आज 70 साल की उम्र में भी बरकरार है. हाल ही में रेखा ने अपने उमराव जान के लुक को रिक्रिएट किया था, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था. रेखा इन तस्वीरों में किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा की नेटवर्थ 332 करोड़ रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं