विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2022

इस लड़की ने पुष्पा के गाने ‘ऊ अंटावा’ पर सड़क पर किया ताबड़तोड़ डांस, देखने वालों की यूं लग गई भीड़

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की लहंगा पहनकर खुले बालों में सड़क पर ही डांस करने लगती हैं. वह पुष्पा का गाना ‘ऊ अंटावा’ पर डांस करती दिख रही है, जो अल्लू अर्जुन और समांथा रूथ पर फिल्माया गया था. 

इस लड़की ने पुष्पा के गाने ‘ऊ अंटावा’ पर सड़क पर किया ताबड़तोड़ डांस, देखने वालों की यूं लग गई भीड़
पुष्पा के गाने पर लड़की ने किया डांस
नई दिल्ली:

Pushpa The Rise  फिल्म के रिलीज के काफी समय बाद भी इस फिल्म के डायलॉग्स और गानों की दीवानगी कम नहीं हुई है. लोग अब भी इस गाने पर धमाकेदार डांस करते हैं. इसके सभी गाने हिट रहे हैं और लोगों की जुबान पर चढ़ गए. आलम यह है कि इसके  गाने बजते ही लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की लहंगा पहनकर खुले बालों में सड़क पर ही डांस करने लगती हैं. वह पुष्पा का गाना ‘ऊ अंटावा' पर डांस करती दिख रही है, जो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और समांथा रूथ (Samantha Ruth Prabhu) पर फिल्माया गया था. 

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पूरे जोश में डांस कर रही है. उसका डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई हैं. बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं सभी डांस को खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं. लोग लड़की की एनर्जी देख कर खूद भी थिरकने लगते हैं. इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इस वीडियो पर अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. 

कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स किया है. एक यूजर ने लिखा है. क्या एनर्जी है तो एक दूसरे य़ूजर ने लिखा है, समांथा को भी फेल कर दिया. वहीं कई यूजर ने फायर और दिल के इमोटिकॉन्स वीडियो पर शेयर किए हैं. 

रियल्टी शो डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर दिखीं मिताली राज जलवा


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushpa Song, Oo Antava, Oo Antava BTS Video, Oo Antava Oo Oo Antava Song, Oo Antava Oo Oo Song, Oo Antava Oo Oo Antava Vidoe, Oo Antava Song, Oo Antava On Road, Viral Dance Video, Viral Dance Video Oo Antava, Viral Video, Allu Arjun, Allu Arjun Song, Samantha Ruth Prabhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com