दिवंगत एक्टर मनोज कुमार, जिन्होंने आज यानी 4 अप्रैल 2025 को 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. वह अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी दोस्ती के लिए भी जाने जाते थे. प्राण के साथ उनकी दोस्ती ऐसी थी दोनों ने फिल्मी पर्दे पर साथ में तो खूब काम किया ही लेकिन दोस्ती भी बहुत शिद्दत से निभाई. हालांकि काम के प्रति अपने उसूलों को लेकर दोनों इतने पक्के थे कि गलत को गलत बताने में कभी उस दोस्ती का लिहाज नहीं किया. फिर भी इस दोस्ती पर कभी आंच भी नहीं आने दी. लेकिन क्या आपको बता है कि ऐसी ही एक फिल्म की है, जिसमें प्राण और मनोज कुमार ने साथ काम किया. लेकिन एक बात को लेकर प्राण के ख्याल इतने जुदा थे कि उन्होंने अवॉर्ड तक ठुकरा दिया.
फिल्म थी बेईमान
साल 1972 में रिलीज हुई बे-ईमान में मनोज कुमार लीड रोल में थे. तस्वीर में मुंह पर कपड़ा डालकर बैठे दिख रहे शख्स मनोज कुमार ही हैं और उनके बगल में खड़े हैं प्राण. फिल्म इस कदर हिट हुई थी कि उस साल की पांचवी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई. फिल्म को एक दो नहीं बल्कि कई कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिले. इसी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला. फिल्म के एक्टर मनोज कुमार को बेस्ट एक्टर, सोहनलाल कंवर को बेस्ट डायरेक्टर, शंकर जयकिशन को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, मुकेश को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर, वर्मा मलिक को बेस्ट लिरिसिस्ट और प्राण को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए अवॉर्ड मिला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि प्राण ने फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड ठुकरा दिया था क्योंकि उनका मानना ये था कि फिल्म का म्यूजिक बेहद औसत है. जबकि उसी साल रिलीज हुई फिल्म पाकीजा का म्यूजिक उन्हें बहुत पसंद आया था. उनका मानना था कि पाकीजा के म्यूजिक के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड गुलाम मोहम्मद को मिलना चाहिए था. आपको बता दें कि इसी के बाद से अवॉर्ड्स के बंटना सवालों के घेरे में आया था.
गौरतलब है कि आज मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. लेकिन वह फैंस के दिलों में उनके जाने के बाद भी रहेंगे. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं