फिल्म की तैयारी करते समय फिल्म मेकर्स और डायरेक्टर एक एक स्क्रिप्ट को गौर से पढ़ते हैं. कई कहानियों को खंगालते हैं. तब कहीं जाकर एक उम्दा कहानी मिलती है और उस पर फिल्म बनती है. लेकिन बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसी फिल्म दर्ज है जिसकी कहानी फिल्म के डायरेक्टर को न्यूज पेपर में छपी खबर से जेहन में आई थी. उसके बाद, उस कहानी पर काम हुआ और फिल्म बनी ऐसी की वो उस दौर में तो जमकर हिट हुई. और, आज भी देखें तो एंटरटेन करने में कमजोर साबित नहीं होती. क्या आप जानते हैं, ये फिल्म कौन सी है.
ऐसे मिला आइडिया
हम जिस फिल्म उस फिल्म का नाम है अमर अकबर एंथनी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन समेत विनोद खन्ना और ऋषि कपूर टाइटल रोल में नजर आए थे. फिल्म से जुड़ी मजेदार बात ये है कि फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई को अखबार में छपी एक क्राइम रिपोर्ट देखकर फिल्म बनाने का आइडिया आया था. असल में मनमोहन देसाई ने एक न्यूज पेपर में खबर पढ़ी कि एक शराब के नशे में डूबा एक पिता अपने बच्चों से इतना परेशान हो गया कि अपने तीनों बच्चों को पार्क में छोड़ दिया. ये खबर मनमोहन देसाई को इतनी जबरदस्त लगी कि उन्होंने भी फिल्म में प्राण का कैरेक्टर रखा जो अपने बच्चों को पार्क में छोड़ देता है. हालांकि उसके कारण कुछ और होते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे आगे बढ़ी फिल्म की कहानी
फिल्म में बच्चों को पार्क में छोड़ने के बाद तीनों बच्चे जुदा हो जाते हैं. एक बेटे को हिंदू पुलिस अफसर अपने साथ ले जाता है. वो बच्चा भी पुलिस अफसर अमर बनता है. एक बच्चा चर्च में पहुंचता है. अमिताभ बच्चन के इस किरदार को एंथनी नाम मिलता है. और, सबसे छोटा बेटे को एक मुस्लिम परिवार में आसरा मिलता है और अकबर नाम मिलता है. इस फिल्म में परवीन बाबी, शबाना आजमी और नीतू सिंह बतौर एक्ट्रेस लीड रोल में थी. जीवन ने फिल्म ने विलेन का किरदार अदा किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं