विपुल अमृतलाल शाह भारतीय सिनेमा के उन फिल्ममेकर्स में से हैं, जिन्होंने हमेशा कुछ हटके और दमदार कहानियां पेश की हैं. उनकी फिल्में सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि लंबे समय तक याद भी रह जाती हैं. ऐसी ही एक फिल्म थी आंखें, जो आज से पूरे 23 साल पहले रिलीज हुई थी. अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे दमदार कलाकारों के साथ ये फिल्म एक थ्रिलर-कॉमेडी का बेहतरीन उदाहरण बनी थी. इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि इसकी कहानी और क्लाइमेक्स ने सभी को सीट से बांधकर रखा था. फिल्म ने 17 करोड़ के बजट में 33 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विपुल शाह ने आंखें के लिए दो अलग-अलग क्लाइमेक्स शूट किए थे?
हां, विपुल अमृतलाल शाह की आंखें के दो अलग-अलग एंडिंग्स रखे गए थे, एक इंडियन ऑडियंस के लिए और दूसरी इंटरनेशनल दर्शकों के लिए. मेकर्स को लगा था कि भारतीय दर्शक हमेशा चाहते हैं कि अंत में इंसाफ हो, इसलिए इंडिया वाले वर्जन में अमिताभ बच्चन का किरदार पछताता है और आखिर में गिरफ्तार हो जाता है. इससे लोगों को तसल्ली वाला अंत मिला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन विदेशों में रिलीज हुई आंखें की कटिंग थोड़ी अलग थी—इसमें एंड थोड़ा डार्क रखा गया. अमिताभ बच्चन वाला किरदार पुलिस को घूस देकर बच निकलता है और फिर अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल के पीछे पड़ जाता है. इस ट्विस्ट ने फिल्म की कहानी में और सस्पेंस भर दिया था. ऐसे दो अलग-अलग एंड के साथ आंखें अपने टाइम की वाकई अनोखी फिल्म बन गई थी.
आंखें की कहानी एक नाराज़ बैंक मैनेजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तीन नेत्रहीन लोगों को बैंक लूटने की ट्रेनिंग देता है. इस दमदार थ्रिलर को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया था और गौरांग दोषी इसके प्रोड्यूसर थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन, अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
बता दें, विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म हिसाब के साथ वापस आ रहे हैं, जो सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के सहयोग से बनाई जा रही है. इस फिल्म को विपुल शाह ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है, वहीं आशीन ए शाह को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह लीड रोल में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं