1960 में आई मुगल-ए-आजम भारतीय एपिक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसे के आसिफ ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला और दुर्गा खोटे अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म ने कई रिकॉर्ड भारत में तोड़े और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, जो कि 15 साल तक कायम रहा. लेकिन 1975 में आई एक फिल्म ने मुगल-ए-आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया. फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे सुपरस्टार्स नजर आए थे. इससे तो आप समझ ही गए होंगे कि हम 1975 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले की बात कर रहे हैं.
रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित शोले में जय-वीरू की जोड़ी, बसंती का तांगा, ठाकुर के हाथ और गब्बर का खौफ देखने को मिला था. फिल्म को इस साल 15 अगस्त को 50 साल पूरे होने जा रहे हैं. शोले को सलीम खान और जावेद अख्तर ने मिलकर लिखा था. वहीं सलमान खान की सौतेली मां हेलन का गाना महबूबा महबूबा भी काफी पॉपुलर सॉन्ग्स में से एक है. फिल्म ने के आसिफ की मुगल ए आजम, जो 3 साल तक सिनेमाघरों में चली थी. उसका रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5 साल तक थियेटरों से शोले नही उतरी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शोले के डायलॉग और गाने आज भी लोगों के जुबां पर रहते हैं. वहीं कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. शोले को 3 करोड़ के बजट में बनाया गया था. 5 साल तक सिनेमाघरों में चलने के दौरान फिल्म के 25 करोड़ टिकट बिके, जो कि आज के समय में आरआरआर और जवान के 1000 क्लब के बराबर होगा. 1975 से लेकर 1980 तक फिल्म मुंबई के मिनरवा थियेटर में चली. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के टिकट की कीमत 1.50 से 2 रुपए तक की थी. जबकि बीच की लाइन की टिकट ढाई रुपए तक थी. जबकि बालकनी की टिकट 3 रुपए तक की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं