बॉलीवुड के फिल्मी परिवारों की बात होगी तो गिनती की शुरुआत कपूर खान से ही होगी. इस खानदान की चौथी पीढ़ी फिल्मों में लाजवाब काम कर रही है. पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ सिलसिला करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर तक पहुंच चुका है. इसी परिवार की ये खूबसूरत सी तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिख रही लेडी हैं कृष्णा राज कपूर, जो राज कपूर की वाइफ हैं. उनके साथ उनके चारों बच्चे बैठे हैं नाम हैं रणधीर कपूर, रितु कपूर, ऋषि कपूर और रीमा कपूर. तस्वीर में दिख रहा क्यूट सा और बड़ी बड़ी आंखों वाला बच्चा है सबसे गुस्सैल कपूर यानी कि ऋषि कपूर, जिनके लिए रणधीर कपूर ने एक शो में कहा था कि सारे कपूरों में वो सबसे गुस्से वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमिताभ संजय से हुआ पंगा
ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ कुछ हिट फिल्मों में काम किया दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई. लेकिन अपनी बायोग्राफी में ऋषि कपूर ने बताया कि उन के और अमिताभ बच्चन के बीच हमेशा अनकहा सा तनाव रहा. वो कभी अमिताभ बच्चन के साथ कंफर्टेबल फील नहीं करते थे. इसलिए सेट पर कभी उन्हें अमितजी नहीं बल्कि अमिताभ ही कहते थे. हालांकि ये तनाव वक्त के साथ अपने आप खत्म हो गया और संजय दत्त से पंगा हुआ टीना मुनीम के कारण, जो किसी जमाने में संजय दत्त की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी. कर्ज मूवी के बाद ऋषि कपूर और टीना मुनीम के अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगी, जिसे सुनकर संजय दत्त उनसे लड़ने पहुंच गए थे. हालांकि नीतू सिंह ने मामला संभाल लिया था.
नीतू सिंह ने लिखे टेलीग्राम
फिल्म जहरीला इंसान के समय ऋषि कपूर का अपनी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय वो नीतू सिंह के साथ फिल्म जहरीला इंसान में काम कर रहे थे. तब नीतू सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड को उनकी तरफ से टेलीग्राम लिखे. हालांकि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान धीरे धीरे दोनों करीब आए और फिर दोनों ने शादी कर ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं