सुपर स्टार गोविंदा एक हादसे की वजह से पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में हैं. अचानक हुए मिस फायर से गोविंदा घायल हो गए थे और अस्पताल में भर्ती थे. इस दौरान उन का हर फैन देश के कोने कोने से उनकी सलामती की दुआ मांग रहा था. इन्हीं फैन्स में एक ऐसा ऑटो वाला भी शामिल था जो गोविंदा के लिए मन्नत मांगने में हर फैन से दो कदम आगे निकल गया. इस ऑटो वाले ने जो भी किया उसे देख और सुनकर बाकी स्टार्स को वाकई रश्क हो सकता है कि उन्हें ऐसा शिद्दत से चाहने वाला कोई फैन क्यों नहीं मिला. चलिए आपको बताते हैं गोविंदा के इस अनोखे फैन का अनोखा कारनामा.
गोविंदा का ऑटो वाला फैन
गोविंदा के घायल होने की खबर के बाद से ही गोविंदा का एक फैन अस्पताल के बाहर डेरा डाले रहा. ये फैन एक ऑटो वाला है. जो रोज रात को उस अस्पताल के बाहर आकर खड़ा हो जाता था जहां गोविंदा एडमिट थे. पूरे तीन दिन तक ये ऑटो वाला उसी अस्पताल के बाहर रहा. इस दौरान गोविंदा का ये अनोखा फैन सोता भी नहीं था. बल्कि वो गोविंदा के गाने गाता था. उसकी ऑटो देखकर शायद आपको यकीन न हो लेकिन उस में कराओके का पूरा सिस्टम फिट था. जिस में गोविंदा के गानों का म्यूजिक प्ले कर ऑटो वाला गाने गाता था. उसे सुनकर और भी लोग आसपास जमा हो जाते थे और गोविंदा के जल्द ठीक होने की दुआ मांगते थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डिस्चार्ज हुए गोविंदा
गोविंदा के लाखों फैंस की दुआ वाकई रंग भी लाईं. क्योंकि, गोविंदा आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. कार में बैठे गोविंदा के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिस में अस्पताल से निकलने के बाद वो काफी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. आप को बता दें कि मिस फायर होने की वजह से गोविंदा को उन के घर में रखी गन से ही गोली लगी थी. ये गोली गोविंदा के पैर में लगी थी. जिसकी वजह से वो जानलेवा खतरे से बच गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं