इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर-एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपना अच्छा खासा करियर छोड़कर दूसरा रास्ता अपनाया. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री में खुद को साबित कर चुकी थीं और बचपन से लेकर बड़े होने तक उन्होंने कई सारे टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. लेकिन जब वो अपने करियर के पीक पर थीं, तो उन्होंने एक्टिंग को छोड़कर मुश्किल रास्ता अपनाया और यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके आईएएस ऑफिसर बन गईं. आइए आज आपको बताते हैं उन्हीं एक्ट्रेस के बारे में.
एक्टिंग को छोड़कर आईएएस ऑफिसर बनीं ये अभिनेत्री
कर्नाटक के तुमकुर जिले के होसकेरे गांव में जन्मी साउथ एक्ट्रेस एचएस कीर्तना ने 4 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थीं. उन्होंने कर्पूरदा गोम्बे', 'गंगा-यमुना', 'मुदिना आलिया', 'उपेंद्र', 'ए', 'कनूर हेग्गादती', 'सर्कल इंस्पेक्टर', 'ओ मल्लिगे', 'लेडी कमिश्नर', 'हब्बा', 'डोर', 'सिम्हाद्री', 'जननी', 'चिगुरू' और 'पुटानी एजेंट' जैसी कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया, जिसमें 32 फिल्में, 48 टीवी शोज का नाम शामिल है. वहीं इस लिस्ट में सुपरहिट मूवीज भी हैं. हालांकि जब वह अपने करियर के पीक पर थीं, तो उन्होंने एक्टिंग को छोड़कर सिविल सर्विसेज करने का मन बनाया और एक नई जर्नी शुरू की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छठवें अटेम्प्ट में पास किया यूपीएससी एग्जाम
एचएस कीर्तना ने साल 2011 में कर्नाटक प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की और 2 साल तक केएएस अधिकारी के रूप में भी काम किया. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम दिया, लेकिन लगातार पांच बार वह इस परीक्षा में फेल हुई, पर उन्होंने हार नहीं मानी और अपने छठवें प्रयास में उन्होंने 167 वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ ही परीक्षा पास की. आईएएस ऑफिसर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग कर्नाटक के मांड्या जिले में सहायक आयुक्त के रूप में हुईं. एचएस कीर्तना की सक्सेस स्टोरी हर उस लड़की के लिए इंस्पिरेशनल हैं, जो चैलेंज लेना पसंद करती हैं और जीवन में सफलता हासिल करना चाहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं